Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांचीः केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मां दिउड़ी के दरबार में लगाई हाजिरी

Ranchi: केंद्रीय मंत्री सह खूंटी से लोकसभा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को तमाड़ स्थित मां दिउड़ी के दरबार में हाजिरी लगाई. वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. साथ ही सभी की खुशहाली और समृद्धि की कामना की. अर्जुन मुंडा के साथ उनकी पत्नी मीरा मुंडा, परिजन और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि माता का आशीर्वाद सभी पर बना रहे. सब तरक्की करें और देश का विकास हो. बताते चलें कि बीजेपी ने दूसरी बार अर्जुन मुंडा को खूंटी से टिकट दिया है. 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के कालीचरण मुंडा को पटखनी दी थी. इसे भी पढ़ें- लोकसभा">https://lagatar.in/lok-sabha-elections-pm-modi-said-in-uttarakhand-will-intensify-the-attack-on-corruption-in-the-third-term/">लोकसभा

चुनाव : पीएम मोदी ने उत्तराखंड में कहा, तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर प्रहार और तेज करेंगे
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही