Search

 
 
 

रांची विवि ने जारी किया पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा 2024 का कार्यक्रम

रांची विश्वविद्यालय ने रिम्स (RIMS), रांची के पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा 2024 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है.  परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी. सभी परीक्षाएं सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होंगी.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने रिम्स (RIMS), रांची के पीएचडी कोर्स वर्क परीक्षा 2024 का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है.  परीक्षा 16 मार्च 2026 से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी. सभी परीक्षाएं सुबह 11:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होंगी.

 

16 मार्च 2026 (सोमवार) को रिसर्च मेथडोलॉजी, बायोस्टैटिस्टिक्स एवं कंप्यूटर स्किल्स की परीक्षा होगी. 17 मार्च 2026 (मंगलवार) को टूल्स एंड टेक्निक ऑफ रिसर्च तथा 18 मार्च 2026 (बुधवार) को साइंटिफिक राइटिंग विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा का केंद्र रिम्स, रांची ही निर्धारित किया गया है और केंद्र अधीक्षक के रूप में डीन (रिसर्च), रिम्स को जिम्मेदारी दी गई है.

 

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा के संचालन में परीक्षा आचरण अधिनियम 1981 तथा पटना हाईकोर्ट के निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाएगा. साथ ही किसी भी प्रकार की सामूहिक नकल, वॉकआउट या परीक्षा में गड़बड़ी की स्थिति में पुनः परीक्षा नहीं ली जाएगी और संबंधित अभ्यर्थियों को शून्य अंक दिए जाएंगे. परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा कार्यक्रम की पुष्टि अपने-अपने विभाग से अवश्य कर लें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही