Search

 
 
 

रांची विश्वविद्यालय में NET-JRF कोचिंग का शुभारंभ, शोध क्षमता बढ़ाने पर जोर

रांची विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में आज नेट-जेआरएफ (NET-JRF) कोचिंग कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष (Head & Dean) डॉ. अमर कुमार चौधरी ने की.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग में आज नेट-जेआरएफ (NET-JRF) कोचिंग कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष (Head & Dean) डॉ. अमर कुमार चौधरी ने की.

 

जबकि मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. आरआर शर्मा उपस्थित रहे. कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) की तैयारी के लिए उचित मार्गदर्शन प्रदान करना है. 

 

Uploaded Image

 

विभागाध्यक्ष डॉ. अमर कुमार चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि यह पहल छात्रों की शैक्षणिक और शोध क्षमता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

 

मुख्य अतिथि डॉ. आरआर शर्मा ने छात्रों को निरंतर मेहनत और सही दिशा में तैयारी करने की प्रेरणा दी तथा इस पहल की सराहना की. 

 

वाणिज्य विभाग के डॉ. एमएन जुबैरि, डॉ. लाल आदित्य नाथ शाहदेव और डॉ. विकुमार ने इस कोचिंग कार्यक्रम के संचालन और मार्गदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया.

 

उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण अध्ययन सामग्री और नियमित कक्षाओं के माध्यम से बेहतर तैयारी कराने का आश्वासन दिया. कार्यक्रम का सफल संचालन रिचा रत्ना प्रिया और अमित कुमार ने किया, जो इस कोचिंग के अंतर्गत विद्यार्थियों को पढ़ाने की जिम्मेदारी भी निभाएंगे.

 

रत्ना प्रिया और अमित कुमार ने छात्रों को कोर्स की रूपरेखा, समय-सारणी और परीक्षा रणनीति के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही