Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन का होगा सुंदरीकरण, 2 लाख होंगे खर्च

Advertisement
Advertisement
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय शिक्षा के मामले में अत्याधुनिक शिक्षा देने का वादा करता है. हालांकि विद्यार्थियों को कितनी शिक्षा मिल पा रही है यह तो विद्यार्थियों की मेहनत और रिजल्ट ही तय करेंगे. रांची विश्वविद्यालय के अधीन कुल 19 अंगीभूत कॉलेज, 4 अल्पसंख्यक कॉलेज, 8 तकनीकी कॉलेज, तीन बी एड कॉलेज और 28 वोकेशनल कोर्स वाले विभाग हैं. यह सारे रांची विश्वविद्यालय के अधीन है और इनका सारा काम रांची विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन से सुचारू होता है, लेकिन रांची विश्वविद्यालय का प्रशासनिक भवन फिलहाल खंडहर में तब्दील हो चुका है. और इस खंडहर नुमा विश्वविद्यालय के सुंदरीकरण में फिलहाल विश्वविद्यालय लगभग 2 लाख खर्च करने वाला है. रांची विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर कामनी कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन देखने में काफी खराब दिखता है. इसके सुंदरीकरण पर विश्वविद्यालय प्रशासन का विशेष ध्यान है और इसके सौंदर्यीकरण में विभाग 2 लाख रुपये जल्द खर्च करेगा. इन 2 लाख रुपये से विश्वविद्यालय परिसर से बेकार पड़ी वस्तुएं हटाई जायेगी और चारो ओर फूल लगाएं जायेंगे. वीसी ने बताया कि जल्द इस दिशा में टेंडर की प्रक्रिया शुरू होगी. इसे भी पढ़ें - अमेरिका">https://lagatar.in/snow-storm-wreaks-havoc-in-america-emergency-declared-in-new-york-new-jersey-and-boston-70-million-people-affected/">अमेरिका

में बर्फीले तूफान का कहर, New York, New Jersey और Boston में इमरजेंसी घाषित, 7 करोड़ लोग प्रभावित
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/ru-1-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

 सार्वजनिक शौचालय भी जल्द होगा विद्यार्थियों को समर्पित

रांची विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर कामनी कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय परिसर में विद्यार्थियों के लिए जल्द सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था की जाएगी. इसके अलावा भी कई सारे अन्य कार्य हैं जो परिसर में किए जाने हैं. जिसपर जल्द विश्वविद्यालय फैसला लेगा. वीसी ने कहा कि विद्यार्थियों से जुड़ी जो भी समस्याएं हैं. उसका निपटारा विभाग पूरी ईमानदारी से करेगा और इसके नतीजे जल्द आपके सामने आयेंगे. इसे भी पढ़ें - बजट">https://lagatar.in/budget-2022-taxpayers-unlikely-to-be-exempted-suggests-former-rbi-governor-emphasis-should-be-on-generating-employment/">बजट

2022 : टैक्सपेयर्स को छूट की संभावना नहीं, आरबीआई के पूर्व गवर्नर का सुझाव, रोजगार पैदा करने पर होना चाहिए जोर https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/ru-2-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

बिजली- पानी की भी व्यवस्था दुरुस्त नहीं

रांची विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में बिजली, पानी, सड़क की व्यवस्था भी काफी खराब है. जैसे ही आप प्रशासनिक भवन में प्रवेश करते हैं तो आपको कच्ची सड़क से होकर प्रशासनिक भवन तक जाना पड़ेगा. कई सालों से विश्वविद्यालय परिसर के अंदर बना प्याऊ खराब पड़ा है. प्रशासनिक भवन के अंदर बिजली के खंभे में बल्ब लटकी हुई है पर बिजली नहीं जलता है. इसे भी पढ़ें - चुनाव">https://lagatar.in/election-commissions-decree-ban-on-exit-polls-in-five-states-from-february-10-to-march-7-punishment-will-be-given-if-the-rules-are-broken/">चुनाव

आयोग का फरमान, पांच राज्यों में 10 फरवरी से 7 मार्च तक एग्जिट पोल पर रोक, नियम तोड़ा तो मिलेगी सजा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही