Search

 
 
 

रांची यूनिवर्सिटी की महिला हॉकी टीम ने मणिपुर विश्वविद्यालय को 7-0 से हराया

Ranchi News: मणिपुर विश्वविद्यालय के खिलाफ मुकाबले में रांची विश्वविद्यालय की खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया. टीम की ओर से निशा मिंज और स्विटी डुंगडुंग ने दो-दो गोल किए.
 
हॉकी टीम

Ranchi News: रांची विश्वविद्यालय की महिला हॉकी टीम ने पूर्व क्षेत्र अंतर-विश्वविद्यालय महिला हॉकी प्रतियोगिता 2026-27 में शानदार प्रदर्शन करते हुए मणिपुर विश्वविद्यालय को 7-0 से करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ रांची विश्वविद्यालय की टीम ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय हॉकी प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई कर लिया है.

 

प्रतियोगिता का आयोजन 3 से 7 नवंबर तक संबलपुर विश्वविद्यालय, ओडिशा में किया जा रहा है. मणिपुर विश्वविद्यालय के खिलाफ मुकाबले में रांची विश्वविद्यालय की खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया. टीम की ओर से निशा मिंज और स्विटी डुंगडुंग ने दो-दो गोल किए. वहीं, जमुना, रूपा और रीना कुल्लू ने एक-एक गोल दागा. खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और अनुशासन के साथ विपक्षी टीम को कोई मौका नहीं दिया.

इसे भी पढ़ें:

इस उपलब्धि पर रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को बधाई दी. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और लगन से विश्वविद्यालय के साथ झारखंड का मान बढ़ाया है. उन्होंने अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भी इसी आत्मविश्वास और जज्बे के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया.

 

विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. अनिल बीरेन्द्र कुल्लू ने कहा कि यह जीत टीम की मेहनत और समर्पण का परिणाम है. उन्हें विश्वास है कि टीम अखिल भारतीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करेगी. वहीं, छात्र कल्याण निदेशक डॉ. स्मृति सिंह ने कहा कि महिला खिलाड़ी विश्वविद्यालय की शान हैं और उनकी सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही