Search

Ranchi : मोरहाबादी बाजार से हटाए गए वेंडरों को टैगोर हिल के पास मिला नया वेंडिंग

Ranchi : नगर निगम शहर में स्थायी वेंडिंग व्यवस्था सुनिश्चित करने की दिशा में बडा कदम उठाया है. मोरहाबादी मैदान से हटाए गए वेंडरों के पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. शनिवार को मोरहाबादी स्थित टैगोर हिल के समीप लगभग 45 डिसमिल गैरमजरूआ भूमि पर वेंडरों को जगह दिया गया है. नगर निगम की टीम ने आज सभी वेंडरों से संवाद किया और उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना. इसके बाद उन्हें नए वेंडिंग स्थल पर बैठाने की प्रक्रिया संपन्न कराई गई, ताकि वे बिना किसी समस्या के अपना व्यवसाय शुरू कर सकें.
 
इसे भी पढ़ें...

नगर निगम का उद्देश्य किसी भी वेंडर की आजीविका को प्रभावित करना नहीं, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित, व्यवस्थित एवं स्थायी व्यवसायिक स्थल उपलब्ध कराना है. इस पहल से न केवल वेंडरों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, बल्कि आम नागरिकों को भी सुगम आवागमन, बेहतर सुविधाएं एवं स्वच्छ एवं व्यवस्थित शहरी वातावरण का लाभ प्राप्त होगा. निगम भविष्य में भी वेंडर्स के हितों एवं शहर के समग्र विकास के बीच संतुलन स्थापित करते हुए आवश्यक कदम उठाता रहेगा.

मालूम हो कि मेयर एवं डिप्टी मेयर द्वारा निगम के अधिकारियों के साथ उक्त स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया गया था. निरीक्षण के उपरांत इस स्थान का चयन मोरहाबादी मैदान से हटाए गए वेंडरों के पुनर्वास एवं उनकी आजीविका के संरक्षण को ध्यान में रखते हुए किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही