Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : DSPMU में कुलपति की बैठक, परीक्षाओं व पाठ्यक्रम पर दिए अहम निर्देश

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने आज एक अहम बैठक की. बैठक विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में सभी संकायों के डीन, विभागाध्यक्षों और समन्वयकों के साथ की गई. बैठक में आगामी परीक्षाओं, नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत, पीएचडी प्रावधान, NAAC तैयारी और पीएचडी कोर्स वर्क पर विस्तृत चर्चा हुई.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने आज एक अहम बैठक की. बैठक विश्वविद्यालय के गांधी सभागार में सभी संकायों के डीन, विभागाध्यक्षों और समन्वयकों के साथ की गई. बैठक में आगामी परीक्षाओं, नए पाठ्यक्रमों की शुरुआत, पीएचडी प्रावधान, NAAC तैयारी और पीएचडी कोर्स वर्क पर विस्तृत चर्चा हुई.

 

कुलपति ने निर्देश दिया कि स्नातक सेमेस्टर 3 और 5 के पाठ्यक्रम 15 मई 2026 तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएं, ताकि 15 से 30 मई के बीच परीक्षाएं आयोजित कर सत्र को नियमित किया जा सके. इसके लिए विशेष कक्षाएं चलाने पर भी जोर दिया गया. वहीं, स्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं अप्रैल के उत्तरार्ध में कराने की तैयारी करने को कहा गया.

 

उन्होंने कहा कि समय पर पाठ्यक्रम पूरा करना और परीक्षाएं संपन्न कराना विश्वविद्यालय की विद्यार्थियों के प्रति जिम्मेदारी है. साथ ही ऑनलाइन कक्षाओं को भी महत्वपूर्ण बताया. बैठक में ई-समर्थ पोर्टल पर डॉ अनुपम ने प्रस्तुति दी और इसके उपयोग की जानकारी साझा की.

 

कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय जल्द ही NAAC मूल्यांकन की तैयारी शुरू करेगा और डिजिटल मोड को और प्रभावी बनाया जाएगा. उन्होंने वेबसाइट पर शिक्षण सामग्री और व्याख्यान उपलब्ध कराने पर जोर दिया. साथ ही शिक्षकों से विश्वविद्यालय की मूलभूत समस्याओं की पहचान कर समाधान पर ध्यान देने को कहा.

 

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की पहचान शोध और अनुसंधान से होती है, इसलिए इस क्षेत्र में हर संभव सहयोग दिया जाएगा. बैठक में कुलसचिव डॉ धनंजय वासुदेव द्विवेदी, परीक्षा नियंत्रक शुचि संतोष बरवार समेत सभी डीन, विभागाध्यक्ष और समन्वयक उपस्थित थे. यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही