Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड विधानसभा: 2026-27 के लिए 25 समितियों का गठन, जिम्मेदारियां तय

झारखंड विधानसभा सचिवालय की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए कुल 25 समितियों का गठन किया गया है. यह गठन विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में किया गया है. सभी समितियों का कार्यकाल एक वर्ष या पुनर्गठन तक रहेगा.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: झारखंड विधानसभा सचिवालय की ओर से वर्ष 2026-27 के लिए कुल 25 समितियों का गठन किया गया है. यह गठन विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो की अध्यक्षता में किया गया है. सभी समितियों का कार्यकाल एक वर्ष या पुनर्गठन तक रहेगा.

 

जानकारी के अनुसार नियम समिति, विशेषाधिकार समिति और याचिका समिति के सभापति स्वयं विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो होंगे. याचिका समिति में उदय शंकर सिंह, नागेन्द्र महतो, ममता देवी और निर्मल महतो को सदस्य बनाया गया है.

 

लोक लेखा समिति का सभापति मनोज कुमार यादव को बनाया गया है. प्राक्कलन समिति की जिम्मेदारी हेमलाल मुर्मू को दी गई है. सरकारी उपक्रमों संबंधी समिति के सभापति निरल पुरती होंगे, जबकि प्रत्यायुक्त विधान समिति की कमान सरयू राय को सौंपी गई है.

 

अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति के सभापति स्टीफन मरांडी बनाए गए हैं. महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्षता कल्पना मुर्मू सोरेन करेंगी. आवास समिति के सभापति दशरथ गागरई होंगे.

 

प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति की जिम्मेदारी बसंत सोरेन को दी गई है. सरकारी आश्वासन समिति के सभापति अरूप चटर्जी और शून्यकाल समिति के सभापति भूषण तिर्की बनाए गए हैं. विधायक निधि अनुश्रवण समिति की कमान चन्द्रेश्वर प्रसाद सिंह को सौंपी गई है.

 

पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति के सभापति उदय शंकर सिंह होंगे. जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति के सभापति प्रदीप यादव बनाए गए हैं. गैर सरकारी संकल्प समिति की जिम्मेदारी प्रकाश राम को दी गई है.

 

पुस्तकालय विकास समिति के सभापति सत्येन्द्र नाथ तिवारी और अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति के सभापति सुरेश पासवान बनाए गए हैं. निवेदन समिति की कमान उमाकान्त रजक को सौंपी गई है, जबकि सदाचार समिति के सभापति रामचन्द्र सिंह होंगे.

 

युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति की अध्यक्षता सविता महतो करेंगी. सामान्य प्रयोजन समिति की जिम्मेदारी नीरा यादव को दी गई है. आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति के सभापति रामेश्वर उरांव होंगे. खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले समिति के सभापति विकास कुमार मुंडा बनाए गए हैं.

 

सभी समितियों के सचिव के रूप में विधानसभा सचिव कार्य करेंगे. यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी गुलाम मो. सरफराज ने दी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही