Search

Ranchi : DSPMU में नामांकन प्रक्रिया का कुलपति ने किया निरीक्षण, 15 जुलाई तक एडमिशन कराने की अपील

Ranchi : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU), रांची के कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने मंगलवार को विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन की प्रथम काउंसलिंग के तहत चल रही प्रवेश प्रक्रिया का निरीक्षण किया. उन्होंने विभिन्न पारंपरिक एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के विभागों का दौरा कर नामांकन कार्य का जायजा लिया और शिक्षकों और विद्यार्थियों से पूरी जानकारी प्राप्त की.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

निरीक्षण के दौरान कुलपति ने बताया कि प्रथम काउंसलिंग के तहत नामांकन की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित है. उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते अपना नामांकन सुनिश्चित करा लें.

Uploaded Image

डॉ. मनोहर ने कहा कि विश्वविद्यालय की नामांकन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं छात्रहित को ध्यान में रखकर संचालित की जा रही है. उन्होंने जानकारी दी कि स्नातक के पारंपरिक एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के जिन विभागों में स्वीकृत सीटों की तुलना में कम आवेदन प्राप्त हुए हैं, उनके लिए विश्वविद्यालय जल्द ही चांसलर पोर्टल दोबारा खोलेगा, ताकि इच्छुक विद्यार्थियों को एक और अवसर मिल सके.

उन्होंने यह भी बताया कि स्नातकोत्तर (पीजी) के विभिन्न पारंपरिक एवं व्यवसायिक पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए फिलहाल चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन लिए जा रहे हैं. इच्छुक अभ्यर्थी पोर्टल पर जाकर निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकते हैं.

इस अवसर पर कुलानुशासक डॉ. अजय कुमार चौधरी, आईटी इंचार्ज डॉ. अनुपम कुमार और जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) डॉ. राजेश कुमार सिंह भी उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही