Search

Ranchi : विजय शंकर नायक ने के. राजू से की मुलाकात, अनुसूचित जाति आयोग के गठन की मांग

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विजय शंकर नायक ने कांग्रेस कमेटी के प्रभारी के. राजू को स्टेट गेस्ट हाउस में अनुसूचित जाति आयोग के गठन करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया कि संविधान के अनुच्छेद 338 की भावना के अनुरूप झारखंड में अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया जाए, ताकि अनुसूचित जाति समुदाय के संवैधानिक अधिकारों की प्रभावी रक्षा सुनिश्चित हो सके.
 
झारखंड की खबरें

इसे भी पढ़ें...

नायक ने कहा कि आज भी एससी समुदाय के लोग सामाजिक भेदभाव, अत्याचार, शोषण और विकास की मुख्यधारा से जुड़े अनेक गंभीर मुद्दों का सामना कर रहे हैं. उन्होंने मांग की कि आयोग को अनुसूचित जातियों के संवैधानिक एवं कानूनी अधिकारों की रक्षा, अत्याचारों की जांच, आरक्षण नीति एवं कल्याणकारी योजनाओं की निगरानी, सामाजिक-आर्थिक एवं शैक्षणिक उत्थान के लिए ठोस अनुशंसाएं करने और राज्य सरकार को समय-समय पर आवश्यक सलाह देने की व्यापक शक्तियां प्रदान की जाएं.

Uploaded Image

नायक ने कहा कि अनुसूचित जाति आयोग का गठन दलित समाज की वर्षों पुरानी और न्यायसंगत मांग है. आयोग के अभाव में समाज के अनेक महत्वपूर्ण मुद्दों का प्रभावी समाधान नहीं हो पा रहा है.
 
के. राजू ने मांग को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इस विषय को पार्टी नेतृत्व और राज्य सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाएगा, ताकि अनुसूचित जाति आयोग के गठन की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ हो सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही