Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची हिंसा मामला: वासेपुर गैंग का कनेक्शन आया सामने

Advertisement
Advertisement
Ranchi: राजधानी रांची में 10 जून को जुम्मे की नमाज के बाद जमकर उपद्रव मचाया गया था. अब पुलिस की जांच में यह बात सामने आई है कि वासेपुर गैंग नाम के व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से भीड़ को जुटाया गया था. पुलिस अब इस ग्रुप के एडमिन की तलाश में जुट गई है. इसे भी पढ़ें-स्लॉटर">https://lagatar.in/slaughter-house-case-hc-imposes-fine-on-corporation-and-food-safety-department-read-full-details/">स्लॉटर

हाउस मामला : HC ने निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग पर लगाया जुर्माना, पढ़ें पूरी डिटेल
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/06/11-11.jpg"

alt="" width="1080" height="1145" />

उपद्रव करने वालों की तलाश में छापेमारी

रांची पुलिस उपद्रव करने वालों की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. इसके लिए पुलिस ने सोमवार को छापेमारी टीम का गठन किया है. छापेमारी टीम सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उपद्रव की घटना में शामिल आरोपियों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी में जुटी हुई है. खबर लिखे जाने तक रांची पुलिस 25 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

मंत्री पर हमला करने के मामले में गिरफ्तारी

बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन की गाड़ी पर 10 जून को हमला हुआ था. इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने रविवार मो. अनीश नाम के युवक को सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी टोला से गिरफ्तार किया था. गिरफ्तार आरोपी की निशानदेही पर पुलिस घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है. इसे भी पढ़ें-IAS">https://lagatar.in/ias-pooja-singhal-case-prem-prakash-is-being-questioned-by-ed/">IAS

पूजा सिंघल प्रकरण : प्रेम प्रकाश से ईडी कर रही पूछताछ

अफवाह पर न दें ध्यान, तुरंत पुलिस को दें जानकारी

रांची पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें. साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाह की सूचना मिलने पर तुरंत अपने नजदीकी पुलिस थाने को सूचना दें. लोग सामाजिक सौहार्द बनाए रखें और बिना जिला प्रशासन की पुष्टि के किसी भी खबर पर विश्वास ना करें. रांची वासियों से अपील है कि समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें और एक जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें. साथ ही साथ शहर में अमन शांति कायम रखने में जिला प्रशासन का सहयोग करें. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही