Search

 
 
 

रांची हिंसाः आरजेडी ने पुलिसिया कार्यशैली पर उठाया सवाल

 
Ranchi : झारखंड में राष्ट्रीय जनता दल संगठन को और धारदार बनाने को लेकर ग्रास रूट तक खुद को मजबूत करेगी. इसे लेकर पार्टी ने बैठक की. इसके बाद राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव झा और युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन यादव ने मीडिया को संबोधित किया. जानकारी देते हुए पार्टी की ओर से बताया गया कि पंचायत चुनाव की वजह से सदस्यता अभियान कुछ दिनों के लिए थम गया था, जिसे पुनः शुरू किया जा रहा है. ताकि पार्टी को ग्रास रूट तक मजबूती प्रदान किया जा सके. इसे पढ़ें-जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tanjim-ahle-sunnat-sanstha-decided-to-meet-the-chief-minister-on-ranchi-incident/">जमशेदपुर

: रांची की घटना पर मुख्यमंत्री से मिलने का निर्णय लिया तंजीम अहले सुन्नत संस्था ने

घटना को लेकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल

रांची में जुमे की नमाज के बाद हुई घटना में 2 लोगों की मौत को लेकर राजीव झा ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया है. उन्होंने कहा, देश में वर्तमान समय में एक ताकत के कारण माहौल खराब हो रहा है और जब-जब देश में ऐसे हालात उत्पन्न हुए हैं तो आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव उन ताकतों से लड़ने के लिए मुखर होकर खड़े होते रहे हैं, और उन ताकतों को उखाड़ फेंकने का काम किया है. रांची में भी ऐसी ही ताकतों की वजह से घटना घटी है. उन्होंने कहा कि सरकार मृतकों के परिजनों को 50- 50 हजार मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी नौकरी दे.. इसे भी पढ़ें-Cryptocurrency">https://lagatar.in/cryptocurrency-market-crash-bitcoin-price-falls-from-high-of-dollar-70000-to-dolar-21000/">Cryptocurrency

बाजार में हाहाकार, बिटकॉइन की कीमत उच्च स्तर 70,000 डॉलर से गिर कर 21,000 डॉलर रह गयी

बिहार के मंत्री का रांची में होने पर आरजेडी के सवाल

घटना को लेकर आरजेडी युवा राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव झा ने कहा कि शुक्रवार 10 तारीख को घटना की पूरी जांच रिटायर्ड जज से करानी चाहिए. वहीं उन्होंने कहा कि बिहार में बीजेपी कोटे से परिवहन मंत्री नितिन नवीन के रांची में होने की भी जांच होनी चाहिए. बिहार छोड़ वे रांची में क्या कर रहे थे. हिंसा में उनकी गाड़ी का शीशा टूटा था इसकी भी जांच करानी चाहिए.

विधि-व्यवस्था पर उठाया सवाल

वहीं रांची में हुई घटना को लेकर युवा प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने कहा कि झारखंड में विधि-व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गया है. पुलिस प्रशासन की चूक की वजह से शुक्रवार को इतनी बड़ी घटना घटी, जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई. तमाम चीजों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए. राष्ट्रीय जनता दल मृतकों के परिवार वालों से मुलाकात करेगा और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन सौंपेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही