Search

 
 
 

Ranchi: मतदाता का नाम नहीं कटने देंगे, SIR पर पूरी नजर रखे हुए हैं कांग्रेस कार्यकर्ता- के. राजू

Ranchi : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड प्रभारी के. राजू ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस पूरी तरह सतर्क है. पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता किसी पात्र मतदाता का नाम बिना कारण मतदाता सूची से हटने नहीं देगा.
 

Ranchi : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य और झारखंड प्रभारी के. राजू ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस पूरी तरह सतर्क है. पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता किसी पात्र मतदाता का नाम बिना कारण मतदाता सूची से हटने नहीं देगा.

इसे भी पढ़ें...

 

सोमवार को मोरहाबादी स्थित राजकीय अतिथिशाला में कांग्रेस के मीडिया एंड कम्युनिकेशन विभाग और सोशल मीडिया विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में दोनों विभागों के कामकाज की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई.


के. राजू ने कहा कि झारखंड में कांग्रेस ने 21 हजार से अधिक बूथ लेवल एजेंट (BLA) नियुक्त किए हैं. पार्टी के सभी कार्यकर्ता SIR की प्रक्रिया पर लगातार नजर रखे हुए हैं.


उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची से लोगों के नाम हटवाने की कोशिश की थी और अब झारखंड में भी ऐसा प्रयास किया जा रहा है. कांग्रेस हर स्तर पर इस पर नजर रख रही है.


के. राजू ने कहा कि कांग्रेस हमेशा लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए काम करती रही है. उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के समय मतदान की उम्र 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की गई थी, ताकि युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेने का अधिकार मिल सके.


प्रदेश मीडिया संयोजक डॉ. एम. तौसीफ ने बताया कि के. राजू ने मीडिया और सोशल मीडिया विभाग को SIR से जुड़े तथ्यों और कांग्रेस का पक्ष अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने का निर्देश दिया है. साथ ही हर महीने की 3 तारीख को मीडिया एंड कम्युनिकेशन विभाग की समीक्षा बैठक करने को भी कहा गया.


बैठक में प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा, किशोरनाथ शाहदेव, डॉ. एम. तौसीफ, सोशल मीडिया विभाग के चेयरमैन गजेंद्र सिंह समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही