Search

 
 
 

रांची : बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, पुलिस ने भीड़ से छुड़ाया

रांची के सदर थाना क्षेत्र के नायक टोली इलाके में स्थानीय लोगों ने बच्चा चोरी के शक में एक महिला की जमकर पिटाई कर दी. जानकारी के मुताबिक, लोगों को संदेह हुआ कि महिला बच्चा चोरी करने की फिराक में है.
 
  • थाने ले जाकर महिला से की जा रही पूछताछ

Ranchi :  रांची के सदर थाना क्षेत्र के नायक टोली इलाके में स्थानीय लोगों ने बच्चा चोरी के शक में एक महिला की जमकर पिटाई कर दी. जानकारी के मुताबिक, लोगों को संदेह हुआ कि महिला बच्चा चोरी करने की फिराक में है.

 

इसी शक के आधार पर लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी. देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई और स्थिति तनावपूर्ण हो गई. घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया.  पुलिस ने महिला को भीड़ से सुरक्षित निकालकर अपने साथ थाने ले गई.

 

सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि महिला को भीड़ से छुड़ाकर थाना लाया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.  फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि महिला का इरादा क्या था.  पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. 

 

महिला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बच्चा चोरी के शक में सदर थाना में महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार महिला का नाम सुगिया है और वह चुटिया थाना इलाके की रहने वाली है.

 

बच्ची की मौसी निकली महिला

बताया जाता है कि एक दिन पहले सुगिया अपने बहन के घर गई थी और अपनी बहन की बेटी को बहला फुसला कर अपने साथ लेकर चली गई थी. इस मामले की जानकारी सुगिया ने अपने बहन को नहीं दी थी.

 

जब घर में बच्ची नहीं मिली तो मां-बाप ने काफी खोजबीन की. लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली. इसके बाद सोमवार की सुबह किसी तरह बच्ची अपने घर पहुंची और अपने परिवार वालों को सारी बात बताई.

 

बहन ने बहन के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

परिवार वालों का आरोप है कि बहन बिना किसी से पूछे बच्ची को लेकर अपने साथ चली गई. इसके बाद गुस्साए भीड़ ने सुगिया के साथ मारपीट की. परिवार वालों ने महिला के खिलाफ सदर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर दर्ज होने के बाद सदर थाने की पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार महिला को जेल भेज दिया जाएगा. 

 

अफवाह पर विश्वास न करें, संदिग्ध स्थिति में पुलिस को दें सूचना

बता दें कि हाल के दिनों में झारखंड के कई जिलों से बच्चा चोरी की अफवाह के कारण लोगों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ रही हैं. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें और संदिग्ध स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही