Search

रांचीः लालपुर कैथॉलिक पल्ली में मना महिला दिवस

Ranchi: लालपुर पल्ली के कैथॉलिक महिला संघ ने पल्ली स्तरीय अंतराष्टीय महिला दिवस धूमधाम से मनाया. इस मौके पर एकदिवसीय सम्मेलन का आयोजन पारिस गिरजाघर में हुआ. इस सम्मेलन में लालपुर पल्ली की  महिलाएं एवं पल्लीवासी एकत्रित हुई मिस्सा पूजा अनुष्ठान के बाद उपस्थित महिलाओं ने अपने अनुभव और विचारों का आदान-प्रदान किया. मिस्सा का मुख्य अनुष्ठाता संत अलबर्टस कॉलेज के प्रोफेसर फादर प्रफुल बड़ा थे.  यूखरिस्त अनुष्ठान के दौरान महिलाओं के लिए विशेष प्रार्थना की गई. फादर प्रफुल बाड़ा ने प्रवचन में कहा नारियों के बिना ईश्वर की सृष्टि की  संरचना अधूरी है. ईश्वर ने स्त्री और पुरुष को समान बनाया है. महिला के बिना परिवार और समाज अपूर्ण है. हर क्षेत्र के विकास में एक महिला की अहम भूमिका होती है. उन्हें सम्मान और समान अवसर मिलना चाहिए. समारोह की मुख्या अतिथि इनकम टैक्स विभाग की सेवानिवृत कमिश्नर मेरी लोरेटिना लकड़ा ने अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के ऐतिहासिक परिपेक्ष को बताया. कहा की यह हक़ और बराबरी की लड़ाई का परिणाम है. विडंबना यह है कि आज भी उन्हें यह हक और अधिकार नहीं मिला है. वे घरेलू हिंसा की शिकार होती हैं, समान अवसर से वंचित किया जाता है, अन्याय और हवश की शिकार बनती हैं.  महिला दिवस मनाने की सार्थकता तभी होगी जब समाज में उन्हें सम्मान और बराबरी का दर्जा मिले. [caption id="attachment_858337" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/03/2222222.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" /> तस्वीर- कार्यक्रम में शामिल महिलाएं[/caption] कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों के दीप प्रज्जलित कर किया. इसके बाद पुष्पा टोप्पो द्वारा बाइबल से एक अंश पढ़ कर सुनाए गए. सभानेत्री श्रद्धा बारला  ने प्रार्थना की अगुवाई की. यूनिट `डी`  की महिलाओं ने स्वागत गीत गाकर, बैज पहनाकर और पुष्पगुच्छ प्रदान कर अतिथिओं का स्वागत किया. मुख्या अतिथि के सम्बोधन पश्चात समिति सचिव कस्मिरिया मिंज ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़ा.  इस समारोह में पल्ली पुरोहित फादर देवसहाय मिंज, सरपंच माइकल कच्छप, शिला लकड़ा, समिति के सदस्य सहित बड़ी संख्या में पल्ली महिलाओं ने भाग लिया. मेरी कुजूर के आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन हुआ. इसे भी पढ़ें- महाधर्मप्रांत">https://lagatar.in/arch-bishop-vincent-aind-the-new-archbishop-of-the-archdiocese-reached-ranchi-priestly-ordination-will-take-place-on-19th/">महाधर्मप्रांत

के नए महाधर्माध्यक्ष आर्च बिशप विंसेंट आइंद पहुंचे रांची, 19 को होगा पुरोहिताभिषेक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp