Search

रांची : मांडर में चाकू घोंपकर युवक की हत्या, बचा रहे चाचा घायल

Mandar (Ranchi) : मांडर थाना क्षेत्र के सकरपदा गांव में सलमान अंसारी नामक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. वहीं सलमान को बचा रहे उसके चाचा के सीने में भी चाकू मारा, जिससे वह घायल हो गये. घटना रविवार रात लगभग 1:30 बजे की बतायी जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार सलमान अंसारी बारी में बने अपने अर्धनिर्मित घर में सो रहा था. रात के लगभग 1:00 बजे उसने अपने चाचा समीउल्लाह अंसारी को फोन कर बताया कि कोई उसके रूम में घुसा है. यह सुन समीउल्लाह तुरंत वहां पहुंचे. दोनों ने मिलकर आवाज लगाई और पूछा कोई है. इतना सुनते ही झाड़ियों में छुपा एक व्यक्ति निकला और ताबड़तोड़ चाकू से हमला शुरू कर दिया. अंधेरे में एक चाकू सीने में समीउल्लाह को लगी, वहीं तीन से चार बार चाकू सलमान के सीने में घोंपा. चाकू लगने से सलमान और समीउल्लाह दोनों जमीन पर गिर पड़े. समीउल्लाह ने फोन कर घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी. साथ ही हो-हल्ला सुन आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गये. ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अपराधी को कुछ दूर तक खदेड़ा, लेकिन वह अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. थोड़ी ही देर में सलमान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. वहीं समीउल्लाह को परिजन तत्काल लेकर मांडर रेफरल अस्पताल पहुंचे. जहां प्राथमिक उपचार के बाद समीउल्लाह को छुट्टी दे दी गई. चाकू मारकर युवक की हत्या किये जाने की सूचना पर मांडर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने डॉग स्क्वायड और एफएसएल की टीम को भी बुलाया. हालांकि अभी तक हत्यारे का कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया है. पुलिस ने कहा कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधी शीघ्र ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे. इसे भी पढ़ें : बिहारः">https://lagatar.in/bihar-lathi-charge-on-guest-teachers-who-were-going-to-surround-cm-residence-in-patna/">बिहारः

पटना में सीएम आवास घेरने जा रहे अतिथि शिक्षकों पर लाठीचार्ज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp