Search

Ranchi : मोहर्रम जुलूस के दौरान युवक पर जानलेवा हमला, 10 नामजद समेत 60 अज्ञात पर केस दर्ज

Ranchi : रांची के डेली मार्केट थाना क्षेत्र स्थित टैक्सी स्टैंड के पास मोहर्रम जुलूस के दौरान एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है. इस संबंध में हिंदपीढ़ी के हाफिज चौक निवासी एवं शम्स नौजवान कमिटी के कोषाध्यक्ष अबू अरसलान उर्फ चांद की शिकायत पर डेली मार्केट थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने आसिफ उर्फ सैमी, मासूम, नौशाद उर्फ राजू, फैज, मेराज उर्फ चदरा, साबिर, जीशान, फिरोज, गुड्डू और इस्लाम उर्फ खलीफा समेत 10 नामजद और लगभग 60 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया है.
 
प्राथमिकी के अनुसार, 27 जून की रात करीब 10 बजे शम्स नौजवान कमिटी का मोहर्रम जुलूस टैक्सी स्टैंड के पास पहुंचा था. इसी दौरान आरोप है कि एकता नौजवान कमिटी से जुड़े लोगों ने पहले गाली-गलौज की और फिर घातक हथियारों से हमला कर दिया. हमले में अबू अरसलान के सिर और छाती में गंभीर चोटें आईं. जुलूस में शामिल अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया, जिससे बड़ा विवाद टल गया.

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि एकता नौजवान कमिटी के पास जुलूस निकालने की वैध अनुमति नहीं थी. नया रूट और लाइसेंस नहीं मिलने से नाराज होकर आरोपियों ने जुलूस में बाधा डालने और माहौल खराब करने की नीयत से हमला किया.

वहीं, पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के अगले दिन देर रात एक अज्ञात नंबर से फोन कर केस वापस लेने और पुलिस में शिकायत नहीं करने की धमकी दी गई. कॉल करने वाले ने खुद के ऊंचे स्तर तक पहुंच होने का दावा करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए डेली मार्केट थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और इलाके में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही