Ranchi : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में हटिया जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार हाइवा ने एक युवक को कुचल दिया. इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है. खबर लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

