Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची: कांके डैम के पास युवक की गोली मारकर हत्या

Advertisement
Advertisement

Ranchi:गोंदा थाना क्षेत्र के कांके डैम के पास युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना बुधवार की देर शाम हुई है. जहां आरोपियों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है. युवक की पहचान कमल के रूप में हुई है. कमल पंडरा ओपी क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी का रहने वाला है. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है. राहुल नाम के युवक पर हत्या का आरोप लगा है. पुलिस ने घटनास्थल से हथियार बरामद किया है.

 स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस

गोंदा थाना क्षेत्र स्थित कांके डैम के पास आरोपियों ने कमल नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच कर शव बरामद कर लिया है. मृत युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है.

मामले की छानबीन कर रही है पुलिस

हत्या की घटना की पुष्टि करते हुए गोंदा थाना प्रभारी ने बताया कि कमल नाम के युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही