Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : दोस्तों के साथ सो रहे युवक की गला रेत कर हत्या

Advertisement
Advertisement
Ranchi : दोस्तों के साथ सो रहे युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई. यह घटना शुक्रवार को राजधानी रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित अपर बाजार में हुई है. अज्ञात अपराधियों ने दीपू साहू नाम के युवक की गला रेत कर हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार, दीपू पिछले कई वर्षों से घर से बाहर रहता था. वह नशा का आदि था. पुलिस के हाथ सीसीटीवी फुटेज लगे हैं, जिसमें दो व्यक्ति नशे की हालात में लड़ते दिख रहा है. उसी दौरान ये घटना घटी है. पुलिस फुटेज के आधार पर अपराधियों की तलाश में जुटी है.

सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला था दीपू साहू

जानकारी के मुताबिक सुखदेव नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला दीपू साहू अपने दोस्तों के साथ सो रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने उसकी गला रेत कर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. दीपू साहू की हत्या किस विवाद को लेकर की गई है, अब तक इसके पीछे का वजह सामने नहीं आ पाया है. वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर उसके सभी दोस्तों से पूछताछ कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें – सुखाड़">https://lagatar.in/seeing-the-drought-situation-the-agriculture-department-is-on-alert-mode-so-far-only-35-percent-of-the-farmers-have-applied-for-the-crop-relief-scheme/">सुखाड़

की स्थिति देख कृषि विभाग अलर्ट मोड पर, फसल राहत योजना के लिए अबतक 35 प्रतिशत किसानों ने ही दिया आवेदन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही