Search

 
 
 

Ranchi : JCECEB नामांकन से पहले स्थानीय प्रमाणपत्र जारी करने की मांग, युवा आजसू ने सौंपा ज्ञापन

Ranchi : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (JCECB) की चल रही नामांकन प्रक्रिया के बीच युवा आजसू ने छात्रों के स्थानीय प्रमाणपत्र जल्द जारी करने की मांग उठाई है. संगठन का कहना है कि प्रमाणपत्र बनने में हो रही देरी के कारण कई छात्र समय पर आवेदन और नामांकन नहीं कर पा रहे हैं.
 

Ranchi : झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (JCECB) की चल रही नामांकन प्रक्रिया के बीच युवा आजसू ने छात्रों के स्थानीय प्रमाणपत्र जल्द जारी करने की मांग उठाई है. संगठन का कहना है कि प्रमाणपत्र बनने में हो रही देरी के कारण कई छात्र समय पर आवेदन और नामांकन नहीं कर पा रहे हैं.


आज युवा आजसू की रांची महानगर इकाई ने महानगर अध्यक्ष अमित यादव के नेतृत्व में अरगोड़ा अंचलाधिकारी सुदीप्त राज से मुलाकात कर इस संबंध में ज्ञापन सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि JCECB में आवेदन करने वाले कई छात्रों का स्थानीय प्रमाणपत्र अब तक जारी नहीं हुआ है, जिससे उन्हें परेशानी हो रही है. अंचलाधिकारी ने प्रमाणपत्र निर्गत करने की प्रक्रिया में तेजी लाने का आश्वासन दिया.


जिप सदस्य हाकिम अंसारी ने कहा कि JCECB ने प्रथम आवेदन प्रपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 2 जुलाई निर्धारित की है. ऐसे में स्थानीय दर्जा सत्यापित नहीं होने के कारण कई छात्र नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं.


अमित यादव ने कहा कि राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों में नामांकन शुरू हो चुका है, लेकिन स्थानीय प्रमाणपत्र बनने में देरी से कई विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो सकता है. उन्होंने समय रहते सभी पात्र छात्रों का प्रमाणपत्र जारी करने की मांग की.


केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान ने भी अंचल प्रशासन से स्थानीय सत्यापन की प्रक्रिया में तेजी लाने का आग्रह किया, ताकि छात्र बिना किसी बाधा के समय पर अपना नामांकन पूरा कर सकें. प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय सचिव इम्तियाज अहमद नजमी, प्रताप सिंह, सौरव यादव, नीतिश राज, अमन कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही