Search

Ranchi : राज अस्पताल में युवक की मौत पर युवा राजद ने उठाए सवाल, उच्चस्तरीय जांच की मांग

Ranchi : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने रांची के राज अस्पताल में इलाज के दौरान कथित चिकित्सीय लापरवाही से लातेहार निवासी 18 वर्षीय राजू कुमार रंजन की मौत पर गहरी चिंता जताई. उन्होंने राज्य सरकार से मामले की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कर दोषी चिकित्सकों और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की. इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के नाम ज्ञापन भी सौंपा गया है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

रंजन कुमार यादव ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद राजू कुमार रंजन का इलाज राज अस्पताल में चल रहा था. परिजनों के अनुसार इलाज पर करीब 18 लाख रुपये खर्च हुए, लेकिन ऑपरेशन के बाद संक्रमण बढ़ता गया, पैर काटना पड़ा और अंततः उनकी मौत हो गई. उन्होंने कहा कि यदि चिकित्सीय लापरवाही सिद्ध होती है तो दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए.

Uploaded Image

उन्होंने आरोप लगाया कि कई निजी अस्पताल सेवा के बजाय मुनाफाखोरी के केंद्र बनते जा रहे हैं. इलाज के नाम पर लाखों रुपये वसूले जाते हैं, लेकिन पारदर्शिता और जवाबदेही का अभाव है. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा व्यापार नहीं, बल्कि मानवता की सेवा है.

राजद ने ज्ञापन में राज अस्पताल की निष्पक्ष जांच, दोषी डॉक्टरों एवं अस्पताल प्रबंधन पर कानूनी कार्रवाई, अस्पताल का लाइसेंस रद्द करने, निजी अस्पतालों का नियमित निरीक्षण, शव रोककर आर्थिक दबाव बनाने वाले अस्पतालों पर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.

रंजन कुमार यादव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी द्वारा मामले में त्वरित संज्ञान लेकर जांच के निर्देश देने का स्वागत करते हुए कहा कि जांच पारदर्शी और समयबद्ध होनी चाहिए और दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए.

प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्षा अनीता यादव, महासचिव कमलेश यादव, युवा राजद प्रदेश उपाध्यक्ष क्षितिज मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष मंतोष यादव और रवि जायसवाल सहित अन्य नेता उपस्थित थे. सभी ने पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की मांग दोहराई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही