Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची : 10 से 20 फरवरी तक मोरहाबादी मैदान में आंचलिक खादी महोत्सव

Ranchi : खादी एवं ग्रामोद्योग, सूक्ष्म , लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से 10 फरवरी से 20 फरवरी तक रांची के मोरहाबादी मैदान में आंचलिक खादी और पीएमईजीपी महोत्सव आयोजित होगा. इसका औपचारिक उद्घाटन 11 फरवरी की शाम साढ़े चार बजे होगा. एमएसएमई भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे खादी कार्यक्रम, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, स्फूर्त एवं ग्रामोद्योग विकास योजना समेत कई योजनाओं के तहत बेराजगार युवकों और पारंपरिक शिल्पियों को रोजगार देने, उनकी आय में बढ़ोतरी और पलायन रोकने के लिए प्रयत्नशील है. इसी क्रम में ये आयोजन हो रहा है.

150 स्टॉल लगेंगे

कार्यक्रम स्थल पर आयोजित प्रेस वार्ता में खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग के पूर्वी क्षेत्र के सदस्य मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इसमें पूरे देश से जितने भी खादी और पीएमईजीपी के तहत अच्छे उत्पाद हैं, उनसे संबंधित पूर्वांचल के राज्य झारखंड, बिहार, ओड़िशा और प बंगाल के अलावा जम्मू कश्मीर, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, देहरादून, भदोही, बनारस, मुंबई और नागपुर से इकाइयां अपने उत्पादों के साथ आ रही हैं. इस महोत्सव में कुल 150 स्टॉल लगेंगे. महोत्सव में कोई प्रवेश शुल्क नहीं है और ये पूरी तरह से नि:शुल्क है. इसमें युवाओं को खादी और ग्रामोद्योग के प्रति जागरूक करने के लिए उत्पादों के बनने का लाइव डेमोन्सट्रेशन भी होगा. महोत्सव में विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल और प्रतिदिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न प्रतियोगिताएं भी होंगी. इसे भी पढ़ें – धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-food-safety-officer-arrested-along-with-broker-taking-bribe/">धनबाद:

रिश्वत लेते खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दलाल के साथ गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही