Search

 
 
 

रांची के 1848 बस-ट्रक मालिकों बकाया है 19 करोड़ टैक्स, कार्रवाई की तैयारी में विभाग

 
Ranchi : जिले के 1848 बस-ट्रक मालिकों पर 19 करोड़ रूपये से अधिक का टैक्स बकाया है. इन 1848 मालिकों ने पिछले दो साल से अधिक समय से रोड टैक्स का भुगतान नहीं किया है. इसके बावजूद वे अपने कमर्शियल वाहन को चलवा रहे हैं. परिवहन विभाग की ओर से इन वाहन मालिकों को नोटिस भेजकर 15 दिनों के अंदर टैक्स जमा करने को कहा है. हिदायत भी दी गयी है कि ऐसा नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही मोटर अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर ब्लॉक भी किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें -राहुल">https://lagatar.in/rahul-gandhi-gets-relief-from-court-in-passport-case-gets-noc-for-three-years-swamy-had-protested/">राहुल

गांधी को पासपोर्ट मामले में कोर्ट से राहत, तीन साल का एनओसी मिला, स्वामी ने किया था विरोध

कई वाहनों का 2019 से ही बकाया है रोड टैक्स

विभाग की ओर से वाहन मालिक को बार-बार भुगतान के लिए रिमाइंडर देने के बावजूद उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया. दूसरी ओर टैक्स की राशि जमा नहीं होने से परिवहन विभाग को राजस्व का नुकसान हो रहा है. इस वजह से अब विभाग की ओर से कड़ी कार्रवाई का निर्णय लिया गया है. जिन डिफॉल्टर को नोटिस भेजा जा रहा है, उनमें कई ऐसे भी हैं जिनके पास पांच या उससे अधिक वाहन हैं. लेकिन उन्होंने किसी भी वाहन का रोड टैक्स जमा नहीं किया है. कई वाहनों के तो साल 2019 से ही रोड टैक्स बकाया हैं. वर्तमान में करीब 750 वाहनों की सूची डीटीओ कार्यालय की ओर से जारी की गई है. इनमें कई वाहन 2019 के अलावा साल 2020 व 2021 से अब तक टैक्स जमा नहीं करने वाले भी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें -नये">https://lagatar.in/demand-to-inaugurate-new-parliament-house-from-the-president-sc-dismisses-the-petition/">नये

संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से कराये जाने की मांग, SC ने याचिका खारिज की, याचिकाकर्ता को फटकारा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही