Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची के JAC टॉपर बच्चों का 14 जून को होगा प्रशासन से परिचय

रांची जिला के मैट्रिक टॉपर बच्चों के लिए एक खास मौका आने वाला है. जिला शिक्षा कार्यालय की तरफ से 14 जून 2025 को प्रशासन से परिचय नाम का एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  रांची जिला के 8 वीं के टॉपर बच्चों के लिए एक खास मौका आने वाला है. जिला शिक्षा कार्यालय की तरफ से 14 जून 2025 को प्रशासन से परिचय नाम का एक कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. इस दिन टॉपर बच्चों को रांची के अलग-अलग सरकारी दफ्तरों में घुमाकर ये बताया जाएगा कि प्रशासन कैसे काम करता है.

 

इस कार्यक्रम का मकसद बच्चों को सरकारी सिस्टम से जोड़ना और उन्हें यह समझाना है कि प्रशासन कैसे फैसले लेता है और योजनाएं कैसे चलती हैं. कार्यक्रम निवारण भवन, रांची में होगा.

 Uploaded Image

 

 

 

 

टॉप रिजल्ट के बाद बच्चों को सम्मान : इस बार रांची जिला ने 8 वीं कक्षा के परीक्षा (2024-25) में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. जिले का रिजल्ट 97.71% रहा है, जो पूरे झारखंड में सबसे ज्यादा है. इसी खुशी के मौके पर हर प्रखंड से एक-एक टॉपर छात्र को चुना गया है, जिन्हें इस कार्यक्रम में बुलाया गया है.बच्चों को न सिर्फ सम्मानित किया जाएगा, बल्कि उन्हें अफसरों से मिलने और सवाल पूछने का मौका भी मिलेगा.

 

बच्चे किन दफ्तरों में जाएंगे?  : कार्यक्रम में बच्चों को रांची के कुछ मुख्य सरकारी दफ्तरों में ले जाया जाएगा, जैसे - जिला शिक्षा कार्यालय, जिला परिवहन कार्यालय, बाल संरक्षण इकाई, सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, महिला एवं बाल विकास कार्यालय, जिला आपूर्ति कार्यालय, भू-अर्जन कार्यालय और नगर निगम कार्यालय. यहां बच्चों को बताया जाएगा कि इन दफ्तरों में क्या-क्या काम होते हैं और लोग कैसे मदद लेते हैं

 

कार्यक्रम कैसे चलेगा? : कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू होगा, जब जिला शिक्षा अधीक्षक बच्चों को संबोधित करेंगे.फिर 11:00 बजे बच्चे शिक्षा कार्यालय का दौरा करेंगे. इसके बाद 11:15 बजे उन्हें परिवहन कार्यालय ले जाया जाएगा.

 

12:00 बजे बाल संरक्षण इकाई, 12:45 बजे जनसंपर्क कार्यालय और 1:15 बजे नगर निगम कार्यालय का भ्रमण कराया जाएगा.आखिर में 2:00 बजे कार्यक्रम का समापन होगा.

 

 क्या बोले शिक्षा अधीक्षक : जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने बताया कि इस कार्यक्रम से बच्चों को प्रशासन के बारे में जानने का मौका मिलेगा और वे समझ सकेंगे कि एक अफसर कैसे काम करते हैं. हम चाहते हैं कि ये बच्चे आगे चलकर समाज के लिए बेहतर काम करें। ये सबकुछ उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अगुआई में हो रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही