Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची की टीम ने रंका प्रखंड के कई स्कूलों का किया औचक निरीक्षण समेत गढ़वा की दो खबरें

Garhwa : गढ़वा जिला के रंका अनुमंडल मुख्यालय के विभिन्न स्कूलों में झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची की तीन सदस्यीय टीम ने औचक निरीक्षण किया. टीम में मसूदी टुंडू, असिस्टेंट डायरेक्टर जेसीईआरटी रांची, अरुणा केरकेट्टा एसपीओ जेईपीसी रांची, निखिल कुमार पिरामल रांची शामिल थे. टीम के सदस्यों ने प्रखंड संसाधन केंद्र रंका के विभिन्न विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया. टीम ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय रंका, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय रंका, सरस्वती ज्ञान मंदिर निजी विद्यालय रंका तथा उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलुवानी में विभिन्न योजनाओं की जांच की तथा कई दिशा-निर्देश दिये. निरीक्षण के दौरान टीम ने आवासीय विद्यालयों में अनुपस्थित रहने वाले बच्चों के संदर्भ में जानकारी ली तथा अनुपस्थित रह रहे बच्चों के अभिभावकों से संपर्क करने का निर्देश दिया. वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय भलुवानी में बच्चों के मध्यान भोजन की जांच की और इस दिशा में बेहतर करने के लिए निर्देशित किया. इस क्रम में रंका अनुमंडल मुख्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया तथा उस में रह रहे छात्रों से बातचीत की एवं विद्यालय भवन की चाहरदीवारी प्रबंधन समिति के सहयोग से कराने का निर्देश दिया. मौके पर उपस्थित वार्डेन आशा तिर्की की कार्यप्रणाली से टीम काफी प्रभावित हुई और सहयोगात्मक रूप से सहयोगी शिक्षकों को सहयोग करने का निर्देश दिया. कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वार्डन मीनाक्षी चौधरी से विस्तृत चर्चा की तथा वहां की सफाई व्यवस्था से प्रभावित हुए. स्कूल से अनुपस्थित छात्राओं के बारे में भी जानकारी ली. वार्डन मीनाक्षी चौधरी ने कहा कि 10वीं और 12वीं की परीक्षा संपन्न हो जाने के कारण कई छात्राएं अपने घर चली गई है. रिजल्ट आने के साथ ही छात्राएं वापस आ जाएंगी. इस मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी संतोष कुमार दुबे, संकुल साधन सेवी देवेंद्र नाथ उपाध्याय, गढ़वा प्रखंड संसाधन केंद्र के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एडमोन कच्छप सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

तक्कूशाह दाता के दरगाह पर की गई चादर पोशी 

[caption id="attachment_620655" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/ranka.jpg"

alt="तक्कूशाह दाता के दरगाह पर की गई चादर पोशी " width="600" height="400" /> तक्कूशाह दाता के दरगाह पर की गई चादर पोशी[/caption]   गढ़वा जिले के रंका अनुमंडल मुख्यालय में दो संप्रदायों के एकता का प्रतीक तक्कूशाह दाता के दरबार पर अंजुमन कमेटी रंका के सदर मोहम्मद शोएब खलीफा की अगुवाई में चादर पोशी की गई. कार्यक्रम का आयोजन मोहम्मद रशीद सिद्दीकी के निवास स्थान पर कुरान खानी के बाद प्रारंभ की गई. लगभग 30 मीटर की चादर को लेकर अंजुमन कमेटी के लोगों ने नगर भ्रमण करते हुए तक्कूशाह दाता के दरगाह पर मस्जिद के इमाम मुफ्ती मोहम्मद समसी की देखरेख में चादर पोशी की गई. इस अवसर पर लगभग 100 गांव के लोग चादर पोशी कार्यक्रम में आज के दिन भाग लेते हैं. यह चादर पोशी कार्यक्रम ईद संपन्न होने के छठें दिन तक्कूशाह दाता के दरगाह पर आयोजित की जाती है. इस अवसर पर भव्य तरीके से मजार को सजाया जाता है, जहां पर क्षेत्र के लोगों के आस्था के केंद्र पर चादर पोशी करने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं और मन्नतें मांगते हैं. (हजारीबाग">https://lagatar.in/category/jharkhand/north-chotanagpur-division/hazaribagh/">(हजारीबाग

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)
इसे भी पढ़ें : सीपी">https://lagatar.in/honey-trap-for-cp-singh-and-funny-trap-for-me-banna-gupta/">सीपी

सिंह के लिए हनी ट्रैप और मेरे लिए फनी ट्रैप : बन्ना गुप्ता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही