Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

फिल्म "द लॉस्ट गर्ल" में रांची के विवेक ने दिया है संगीत, कहानी करेगी रोमांचित

Ranchi : रांची के करमटोली स्थित प्रेस क्लब में बुधवार को रांची के संगीतकार विवेक अस्थाना की बॉलीवुड फिल्म "द लॉस्ट गर्ल" की म्यूज़िक प्रदर्शित की गई. "द लॉस्ट गर्ल" सिनेमाघरों में पांच अप्रैल को आएगी. बता दें कि इसमें रांची के विवेक अस्थाना ने संगीत दिया है और बॉलीवुड में अपनी सफलता का परचम लहराया है. इस फिल्म के टीजर को सात लाख लोगों ने देखा है. एडमेक इंडिया मीडिया, एआर फिल्म्स और एआर स्टूडियोज द्वारा निर्मित फिल्म द लॉस्ट गर्ल का म्यूजिक पैनोरमा म्यूजिक कंपनी द्वारा रिलीज़ किया गया है. इसके गाने बहुत पसंद किए जा रहे हैं. इस फिल्म की कहानी जीवन के संघर्ष पर आधारित है. इसमें मुख्य पात्र सुहानी है. इसका किरदार प्राची बंसल ने अदा किया है, जो 1984 के भीषण सिख दंगे में अपने मां बाप से बिछड़ जाती है. वह भूखे प्यासे कई दिनों तक फुटपाथ पर रहती है. 15 साल के कठिन संघर्ष के बाद वह अपने मां बाप का पता लगाती है. वह पूरे समाज के लिए एक प्रेरणा बनती है. द लॉस्ट गर्ल समाज में महिला सशक्तिकरण के जज़्बात को बढ़ाने का संदेश देती है. इस फिल्म का संगीत विवेक अस्थाना ने दिया है. छायांकन फारूक खान का है. सेकंड यूनिट डायरेक्टर प्रभात ठाकुर, गीतकार अपूर्वा आशीष है. आवाज नेहा राजपाल और वीना जोशी ने दी है और कॉस्ट्यूम सिमी रानोलिया ने डिजाइन की है. इसे भी पढ़ें : पलामू">https://lagatar.in/palamu-two-including-former-congress-leader-shot-dead-in-chainpur/">पलामू

: चैनपुर में गोली मारकर पूर्व कांग्रेस नेता समेत दो की हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही