Search

 
 
 

रानी मुखर्जी की सास का 74 साल की उम्र में निधन, कई दिनों से थी बीमार

 
Lagatar Desk: आदित्य चोपड़ा की मां और रानी मुखर्जी की सास पामेला चोपड़ा का 74 साल की उम्र में निधन हो गया. वह मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती थी. डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर रखा था. लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हो रहा था. आज उन्होंने अंतिम सांस ली. (मनोरंजन">https://lagatar.in/category/entertainment/">(मनोरंजन

की खबरों को पढ़ने के लिये यहां क्लिक करें)
यशराज फिल्म्स ने पामेला चोपड़ा के निधन पर एक बयान जारी किया और कहा, चोपड़ा परिवार सूचित करना चाहता है कि 74 वर्षीय पामेला चोपड़ा का आज सुबह निधन हो गया. उनका अंतिम संस्कार आज सुबह 11 बजे मुंबई में हुआ. हम आपके प्रार्थना के आभारी हैं और परिवार इस गहरे दुख में गोपनीयता का अनुरोध करना चाहते हैं. "बता दें पामेला चोपड़ा सिंगर के साथ-साथ फिल्म राइटर और प्रोड्यूसर थी. पामेला चोपड़ा ने यश चोपड़ा से 1970 में शादी की थी. पामेला चोपड़ा रिश्ते में एक्ट्रेस सिमी ग्रेवाल की चचेरी बहन थी.

जावेद अख्तर ने किया शोक व्यक्त

  जावेद अख्तर ने पामेला चोपड़ा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, उन्होंने लिखा "आज श्री यश चोपड़ा की पत्नी पामेला जी का निधन हो गया है. वह एक महान महिला थी. बुद्धिमान, शिक्षित, मजाकिया. मेरे जैसे लोगों ने यश के साथ मिलकर काम किया है." जी उनकी पटकथा और संगीत में उनके योगदान के बारे में जानते हैं. वह एक असाधारण व्यक्ति थीं." इसे भी पढ़ें: नीतीश">https://lagatar.in/nitish-kumar-does-not-have-the-guts-to-take-action-against-sand-mafia-sushil-kumar-modi/">नीतीश

कुमार में बालू माफिया पर कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं- सुशील कुमार मोदी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही