Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रंजीत कुमार सोनी बने रंका कला पंचायत के उप मुखिया, दिलाई गयी शपथ

Advertisement
Advertisement
Garhwa : गढ़वा जिले के रंका कला पंचायत के मुखिया सबिता गुप्ता एवं अंचल सह निर्वाची पदाधिकारी शंभू राम की उपस्थिति में सभी वार्ड सदस्यों ने रंजीत कुमार सोनी को रंका पंचायत का उप मुखिया चुना. उप मुखिया के लिए वार्ड संख्या 2 से रंजीत कुमार सोनी, वार्ड संख्या-13 से दिनेश प्रसाद और वार्ड-7 से गायत्री देवी ने नामांकन किया. जिसके बाद निर्वाचित पदाधिकारी शंभू राम की देखरेख में चुनाव विधि से सभी वार्ड सदस्यों ने अपने-अपने मतों का प्रयोग किया. रंजीत कुमार सोनी को 7 वोट और प्रतिद्वंदी दिनेश प्रसाद को 5 वोट मिले. वहीं गायत्री देवी को सिर्फ एक वोट ही मिला. इस प्रकार रंजीत कुमार सोनी को रंका पंचायत के उपमुखिया पद के लिए चयनित घोषित किया गया. इसे भी पढ़ें : गढ़वा">https://lagatar.in/garhwa-ranca-art-head-sabita-gupta-administered-oath-of-office-and-secrecy-for-the-second-time/">गढ़वा

: रंका कला मुखिया सबिता गुप्ता को दूसरी बार पद एवं गोपनीयता की दिलाई गयी शपथ
मौके पर रंका पंचायत की मुखिया सबिता गुप्ता,  चयनित वार्ड सदस्य चंपा देवी, रंजीत सोनी, अनिल मधेशिया, सीमा देवी, पुनरमा देवी, खुशबू परवीण, गायत्री देवी, लक्ष्मी देवी, जग मुनिया देवी, शोभा देवी, अभिषेक चौधरी, नीलोफर परवीण, दिनेश प्रसाद रंका के वरिष्ठ समाजसेवी राजेश कुमार मधेशिया, अंबिका सोनी, सांसद प्रतिनिधि कमलेश नंदन सिन्हा, झामुमो के वरिष्ठ नेता मुमताज अली रंगसाज, भाकपा माले के वरिष्ठ नेता अख्तर अंसारी, प्रदीप कमलापुरी, धर्मेन्द्र पाठक, हुसैन अंसारी, पप्पू सिन्हा, सुनील माली, संदीप कुमार कमलापुरी, ओम कमलापुरी, रंका अंजुमन कमेटी के सदर शोयेब ख़लीफ़ा, समनुद्दीन खलीफा, हाजी इकरामुद्दीन खलीफा, मुर्तुजा खलीफा, सुनार मोहल्ला के समाजसेवी शाह मोहम्मद खान, शेर मोहम्मद खान, डॉ दीनानाथ प्रसाद, उत्‍तम पाण्डेय, छठु राम, रमेश प्रसाद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : मैं">https://lagatar.in/sharad-pawar-disappointed-the-anti-modi-parties-by-saying-that-i-am-not-the-presidential-candidate-from-the-opposition-camp/">मैं

विपक्षी खेमे से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार नहीं… बोल कर शरद पवार ने मोदी विरोधी दलों को निराश कर दिया

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही