Search

 
 
 

रंका : बान्दू हाई स्कूल को मिला क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान

 
Ranka (Garhwa) : गढ़वा जिला के रमकंडा टेन प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रांगण में बैंक ऑफ इंडिया के निर्देश पर एलडीएम आईबी लाल, निरंजन कुमार तिवारी तथा विद्यालय के प्राचार्य हर्ष ज्योती शुक्ला की अध्यक्षता में प्रखंड के छह विद्यालयों के दो-दो छात्रों का क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस प्रतियोगिता में रंका प्रखंड के राजकीयकृत्त उच्च विद्यालय रंका, बान्दू चुतरू उच्च विद्यालय, गोदरमाना उच्च विद्यालय, रमकंडा प्रखंड के उच्च विद्यालय, उदयपुर उच्च विद्यालय तथा पटसर उच्च विद्यालय के छात्र- छात्राओं ने भाग लिया.  इसे भी पढ़ें :  मदर्स">https://lagatar.in/mothers-day-special-mother-had-such-affection-that-son-was-also-buried-in-the-same-grave/">मदर्स

डे स्पेशल : मां से था ऐसा स्नेह कि उसी कब्र में बेटा भी हुआ दफन
रंका प्रखंड के बांन्दू चतरू उच्च विद्यालय को प्रथम स्थान, परियोजना कन्या उच्च विद्यालय को द्वितीय स्थान तथा राजकीयकृत्त उच्च विद्यालय रंका को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ. जबकि रमकंडा प्रखंड के टेन प्लस टू उच्च विद्यालय प्रथम स्थान, उदयपुर विद्यालय द्वितीय स्थान तथा पटसर उच्च विद्यालय को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है. इस अवसर पर नवनीत रंजन, श्याम सुंदर यादव, मनीष कुमार, सुचिता कुमारी, कर्मधीर कुमार, राजेश चौबे, शहनाज अख्तर, अनिल कुमार, सुधीर रजक, राजीव दास सहित अन्य विद्यालय के छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित थे.  इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-accused-of-student-navedita-murder-case-committed-suicide-shot-himself/">रांची

: छात्रा निवेदिता हत्याकांड के आरोपी ने फेसबुक लाइव आकर खुद को मारी गोली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही