Search

 
 
 

रंका : ऑटो पलटने से एक व्यक्ति की मौत, दो घायल

 
Garhwa : जिले के रंका प्रखंड में एनएच-343 पर सिंजो मोड़ के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में एक की मौत हो गई, वहीं ऑटो में सवार दो अन्य लोग घायल हो गये. घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में भर्ती कराया गया है. रंका थानेदार शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि बुधवार को दिन के 11 बजे एक ऑटो खरडीहा से गढ़वा जा रहा था, जो सिंजो मोड़ के पास पलट गया. हादसे में खरडीहा पंचायत के एस कुमार (35 वर्ष) की मौत हो गई, वहीं उदय भुइयां एवं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है. हादसे के संबंध में एक ग्रामीण ने बताया कि ऑटो चालक मोबाइल से बात कर रहा था और स्पीड में ऑटो चला रहा था. अचानक से ब्रेक लेने के कारण ऑटो पलट गया. इसे भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/patna-lalu-yadav-attacked-pm-modi-held-responsible-for-inflation/">पटना:

लालू यादव ने पीएम मोदी पर बोला हमला, महंगाई के लिए ठहराया जिम्मेदार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही