Search

रंका : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर पुलिसकर्मियों ने ली तंबाकू सेवन नहीं करने की शपथ

Ranka : विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर रंका थाना परिसर में थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में एक बैठक की. इसके बाद थाना परिसर में थानेदार शंकर प्रसाद कुशवाहा ने कर्मचारियों को तंबाकू दिवस पर इसका सेवन नहीं करने की शपथ दिलाई. साथ ही साथ उन्होंने तंबाकू से होने वाले बीमारियों के बारे में अपने कनीय अधिकारियों को बताया. उन्होंने कहा कि तंबाकू के सेवन से लाखों लोगों की जान चली जाती है. तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव का व्यापक प्रचार-प्रसार होना चाहिए. उन्होंने सरकार के दिशा-निर्देश एवं कानून संबंधी जानकारी अपने कर्मचारियों को दी. इस मौके पर पुलिस सब इंस्पेक्टर श्रवण कुमार ने कहा कि तंबाकू सेवन से फेफड़ा कमजोर होता है साथ ही साथ इससे और कई तरह की बीमारियां जन्म लेती है. उन्होंने कहा कि तंबाकू सेवन करना और उसके संपर्क में रहने वाले को भी इससे नुकसान होता है. यह ऐसी लत है जो एक बार लग जाए तो जीवनभर नहीं छूटती. मौके पर पुलिस सब इंस्पेक्टर विकास कुमार, विवेक कुमार सहित रंका थाना पुलिस के जवान उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-bulldozers-run-on-the-plan-of-land-mafia-40-acres-of-government-land-encroachment-free/">हजारीबाग

: भू-माफियाओं के मंसूबे पर चला बुलडोजर, 40 एकड़ सरकारी भूमि अतिक्रमण मुक्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp