Search

 
 
 

प्रलय के सेट से लीक हुआ रणवीर सिंह का वीडियो, इंटेंस लुक में नजर आए एक्टर

Lagatar Desk : लीक हुए वीडियो में रणवीर बेहद लंबे बालों और दाढ़ी के साथ अलग और इंटेंस लुक में नजर आ रहे है,और उनकी पीठ पर एक छोटा बच्चा बंधा हुआ है और वो एक सुनसान और उजाड़ जगह से गुजरते दिख रहे हैं. जमीन पर सूखे पत्ते बिखरे हुए हैं, जबकि पीछे कई सुनसान गाड़ियां भी दिखाई दे रही हैं. ये सभी चीजें फिल्म के सर्वाइवल-थ्रिलर माहौल की ओर इशारा करती हैं.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : रणवीर सिंह इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म प्रलय की शूटिंग में व्यस्त हैं. अब इसी बीच फिल्म के सेट से एक्टर का एक क्लिप लीक हो गया है. जिसके बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. 

 

लीक हुए वीडियो में रणवीर बालों और दाढ़ी के साथ अलग और इंटेंस लुक में नजर आ रहे है,और उनकी पीठ पर एक छोटा बच्चा बंधा हुआ है और वो एक सुनसान और उजाड़ जगह से गुजरते दिख रहे हैं. जमीन पर सूखे पत्ते बिखरे हुए हैं, जबकि पीछे कई सुनसान गाड़ियां भी दिखाई दे रही हैं. ये सभी चीजें फिल्म के सर्वाइवल-थ्रिलर माहौल की ओर इशारा करती हैं.

 

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा -विजुअल्स ने अभी से इस बात को लेकर जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर दी है कि यह रणवीर के करियर की सबसे इंटेंस फिल्मों में से एक हो सकती है. फिल्म का स्केल, लुक और माहौल, सब कुछ एपिक नजर आ रहा है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही