Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

7 साल की मासूम से रेप का आरोपी गिरफ्तार

Medininagar : मेदिनीनगर के शहर थाना क्षेत्र में सात वर्षीय मासूम बच्ची के साथ 45 साल के व्यक्ति ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने मामले की छानबीन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेज दिया है. जानकारी के अनुसार आरोपी विजय तिवारी पीड़िता के घर प्रतिदिन दूध देने जाता था. इसी क्रम में बच्ची को बहला-फुसलाकर घर से कुछ दूर एक निर्माणाधीन मकान में ले गया. जहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया. बच्ची की हालत गंभीर देखते हुए वहां से आरोपी भाग निकला. इधर बच्ची के पिता काम से घर लौटे तो बच्ची की खोजबीन शुरू की. परिजनों ने बताया कि बच्ची खेलने गई है. पिता ने बच्ची के खेलने वाले स्थान पर पहुंचे और पूछताछ की तो लोगों ने बताया कि उसे दूध बेचने वाला निर्माणाधीन घर के पास ले गया है. वहां पहुंचे तो देखा बच्ची रो रही है. इसे भी पढ़ें :  जमीन">https://lagatar.in/land-scam-ed-will-interrogate-four-people-including-rajesh-rai-by-sitting-in-front-of-chhavi-ranjan-on-monday/">जमीन

घोटाला : छवि रंजन के सामने बैठाकर राजेश राय समेत चार लोगों से ईडी सोमवार को करेगी पूछताछ
घर लौटने पर बच्ची ने पिता और परिजनों को पूरी कहानी बताई. जिसके बाद उसके परिजनों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी विजय तिवारी को गिरफ्तार कर लिया. मेदिनीनगर टाउन थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर समीर तिर्की ने बताया कि आरोपी पर दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट समेत गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है. इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़">https://lagatar.in/2000-crore-liquor-scam-exposed-in-chhattisgarh-know-who-is-the-main-kingpin/">छत्तीसगढ़

में 2000 करोड़ के शराब घोटाला का खुलासा, जानिये कौन है मुख्य सरगना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही