Search

 
 
 

Rapper Raftaar की शादी टूटने के कगार पर, 6 साल बाद Komal Vohra से लेंगे तलाक!

 
LagatarDesk : रैपर रफ्तार (Rapper Raftaar) अपनी जबरदस्त रैपिंग और अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं. रफ्तार की प्रोफेशनल लाइफ तो अच्छी खासी चल रही है. लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ में तूफान सा आ गया है. खबर है कि रफ्तार अपनी छह साल की शादी खत्म करने जा रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो रफ्तार अपनी पत्नी कोमल वोहरा (Komal Vohra) से तलाक लेने वाले हैं. रफ्तार और कोमल ने अपने तलाक की अर्जी को साल 2020 में डाला था, लेकिन कोरोना के कारण सारा काम पेंडिंग था. दोनों 6 अक्टूबर को तलाक के पेपर्स पर साइन करेंगे. (पढ़े, अग्निपथ">https://lagatar.in/agneepath-scheme-registration-started-for-recruitment-in-air-force-amid-controversy-apply-like-this/">अग्निपथ

योजना : विवादों के बीच वायु सेना में भर्ती के लिए आज से रजिस्‍ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन)

5 साल रिलेशनशिप में रहने के बाद की थी शादी

रफ्तार और कोमल के रिश्ते की शुरुआत दोस्ती से शुरू हुई थी. दोस्ती प्यार में बदली. 5 साल तक रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने साल 2016 शादी की. रिपोर्ट की मानें तो रफ्तार और कोमल की शादी में दिक्कत कुछ दिनों तक साथ रहने के बाद शुरू हो गयी थी. लंबे वक्त से कपल अलग रह रहे हैं. इसे भी पढ़े : रांची">https://lagatar.in/ranchi-violence-case-the-accused-admitted-said-targeting-the-police-had-done-stone-pelting-some-people-had-come-from-outside/">रांची

हिंसा मामला : आरोपी ने स्वीकारा, कहा- पुलिस को टारगेट कर किया था पत्थरबाजी, बाहर से आये थे कुछ लोग

इंस्टा पर एक-दूसरे को किया अनफॉलो

रफ्तार और कोमल अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं. इतना ही नहीं दोनों ने सोशल मीडिया से अपनी शादी की तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं. बात इतनी आगे बढ़ गयी है कि कपल ने एक-दूसरे को इंस्टा पर अनफॉलो भी कर दिया है. वर्क फ्रंट की बात करें तो रफ्तार ने पिछली बार एक्ट्रेस नुसरत भरुचा की फिल्म की फिल्म `जनहित में जारी` के टाइटल ट्रैक गाया था. पिछले कई सालों से वह रियलिटी शो एमटीवी रोडीज के गैंग लीडर के रूप में भी नजर आ रहे हैं. इसे भी पढ़े : रथ">https://lagatar.in/rath-yatra-mela-pil-executed-after-the-decision-of-the-government/">रथ

यात्रा मेला : सरकार के निर्णय के बाद PIL निष्पादित [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही