Ravi Shastri on IPL : आईपीएल 2023 का संग्राम जारी है. आईपीएल अब अपने दूसरे दौर में पहुंच चुका है. अबतक सीएसके, गुजरात और लखनऊ ने शानदार खेल दिखाकर टॉप 4 में अपनी जगह बना रखी है. अब यहां से आने वाला हर एक मैच टीम स्थिति को बदल सकता है. ऐसे में पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने आईपीएल 2023 को लेकर भविष्यवाणी की है. स्टार स्पोर्ट्स के क्रिकेट लाइव शो में रवि शास्त्री ने उस टीम को लेकर बात की है जिसे देखकर उन्हें लगता है कि इस बार खिताब जीतेगी. शास्त्री ने सीएसके को नहीं बल्कि गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2023 का विजेता बताया है. शास्त्री ने कहा, `मौजूदा फॉर्म और टीम मौजूदा स्थिति को प्वाइंट्स टेबल में देखते हुए मुझे विश्वास है कि गुजरात इस बार फिर से ट्रॉफी जीतेगा.. इस टीम में निरंतरता और लचीलापन दिखाई है. कोच ने आगे कहा, `सात-आठ खिलाड़ी हैं जो लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. गुजरात की इस टीम के खिलाड़ी एक दूसरे के साथ हाथ से हाथ मिलकर आगे बढ़ रहे हैं.` इसे भी पढ़ें :
कर्नाटक">https://lagatar.in/the-kerala-storys-entry-in-karnataka-elections-modi-referring-to-the-film-said-congress-has-succumbed-to-terrorism/">कर्नाटक
चुनाव में द केरल स्टोरी की इंट्री, मोदी ने फिल्म का जिक्र कर कहा, कांग्रेस ने आतंकवाद के सामने घुटने टेक दिये हैं गुजरात टाइटंस प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर
आईपीएल प्वाइंट्स टेबल की बात की जाए तो गुजरात 9 मैच में 6 मैच जीतकर पहले नंबर पर है. दूसरे नंबर पर लखनऊ की टीम है जिसने 10 में से 5 मैच में जीत हासिल करके दूसरे नंबर पर काबिज हैं. वहीं, धोनी की सीएसके इस समय प्वाइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है. इसके अलावा राजस्थान नंबर 4 में मौजूद हैं. दरअसल, पिछले सीजन में भी गुजरात ने पहली बार आईपीएल में उतरी थी और हार्दिक पंड्या की कप्तानी में खिताब जीतने में सफल रही थी. अब इस सीजन में भी हार्दिक की टीम कमाल का खेल दिखा रही है. हालांकि धोनी की सीएसके ने भी पिछले सीजन के उलट इस बार बेहतर खेल दिखाकर टॉप 4 में जगह बना ली है. वहीं, दूसरी ओर पूर्व दिग्गज हरभजन सिंह ने भी टॉप 4 टीम के बारे में अपनी राय दी है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/rrr-2.jpg"
alt="" width="600" height="400" /> इसे भी पढ़ें :
जमशेदपुर">https://lagatar.in/ias-chhavi-ranjan-sent-to-judicial-custody-after-appearing-in-court-will-be-in-jail-for-the-time-being/">जमशेदपुर
: बजरंग दल पर बैन लगाने की वकालत करने वाले अपने गिरेबां में झांके – पप्पु उपाध्याय हरभजन सिंह ने भी गुजरात को दावेदार बताया
स्टार स्पोर्ट्स पर अपनी राय देते हुए भज्जी ने कहा, `जहां तक मुझे लगता है, एक तो गुजरात टाइटंस जरूर रहेगी, दूसरी जो टीम है, वह चेन्नई सुपर किंग्स जरूर रहेगी. तीसरी टीम मुंबई इंडियंस, अभी वो बहुत पीछे है पर मेरी सोच है कि वो वह टॉप 4 में आएगी. आरसीबी इस बार मुझे लगता है पहले टॉप 4 में दिखाई देगी, RR टॉप 4 में रहेगी लेकिन मुझे लगता है कि कोई एक उससे आगे निकल जाएगा और वह शायद मुंबई होगी. [wpse_comments_template]
Leave a Comment