Search

निकोलस पूरन के तूफान में उड़ा RCB, गेंदबाजों की ऐसे की धुलाई

Sports Desk : सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपरजायंट्स के बीच एक अहम मुकाबला खेला गया. रोमांचक मुकाबले में सुपरजायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 1 विकेट से हरा दिया. पूरन ने मौजूदा सीजन का सबसे तेज अर्धशतक जमाया. उन्होंने 15 गेंद पर करियर का 5वां अर्धशतक पूरा किया. पूरन ने बडोनी के साथ 20 गेंदों पर अर्धशतकीय साझेदारी की. कप्तान केएल राहुल 18 रन बनाकर आउट हुए. उन्हें मोहम्मद सिराज ने विराट कोहली के हाथों कैच कराया. यह सिराज का दूसरा विकेट था. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. कप्तान केएल राहुल के इस फैसले को बेंगलुरु के बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया. बेंगलुरु ने ताबड़तोड़ शुरुआत की और 20 ओवर में महज 2 विकेट खोकर ही 212 रन बना दिए. बेंगलुरु ने 23वीं बार 200+ का स्कोर बनाया है. बेंगलुरू से आगे मात्र धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम है. चेन्नई 24 बार 200 + का स्कोर कर चुकी है. कप्तान फाफ डु प्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने सेंचुरी पार्टनरशिप की. डु प्लेसिस ने 46 बॉल पर 79 और विराट कोहली ने 44 बॉल पर 61 रन बनाए. ग्लेन मैक्सवेल 29 बॉल में 59 रन बनाकर आउट हुए. लखनऊ से अमित मिश्रा और मार्क वुड को 1-1 विकेट मिला. दिनेश कार्तिक एक रन बनाकर नॉटआउट रहे.

खराब शुरुआत, स्टोइनिस और पूरन ने उबारा  

213 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखनऊ की शुरुआत काफी खराब रही. पहले ही ओवर की तीसरी बॉल पर सिराज ने काईल मेयर्स को 0 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया. इसके बाद चौथे ओवर की चौथी बॉल पर वेन पार्नेल ने दीपक हुड्‌डा को विकेटकीपर दिनेश कार्तिक के हाथों कैच कराया. इसी ओवर की आखिरी बॉल पर पार्नेल ने क्रुणाल पंड्या को कार्तिक के हाथों कैच कराकर लखनऊ को बैकफुट पर ला दिया. मार्कस स्टोइनिस ने 30 बॉल में 65 रन और निकोलस पुरन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. 19  बॉल में 62 रनों की पारी खेली. इस पारी के दम पर लखनऊ में मैच में वापसी की और आखरी बॉल पर 1 विकेट से इस रोमांचक मुकाबले को जीत लिया. इसे भी पढ़ें : छात्रों">https://lagatar.in/jharkhand-bandh-of-students-did-not-show-effect-shops-remained-open-traffic-normal/">छात्रों

के झारखंड बंद का नहीं दिखा असर, खुली रहीं दुकानें, यातायात सामान्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp