Search

 
 
 

RDBA चुनाव: कार्यकारिणी सदस्य चुनाव में बबलू कुमार को सबसे ज्यादा 737 वोट मिले

 
Ranchi: रांची जिला बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी समिति के 9 सदस्यों के लिए हुए वोटिंग की काउंटिंग खत्म हो गई है. कार्यकारिणी समिति के चुनाव में सबसे ज्यादा वोट लाकर अधिवक्ता बबलू कुमार सिंह 737 मतों के साथ पहले स्थान पर रहे. वहीं दूसरे स्थान पर 674 वोट लाकर अधिवक्ता बीरेंद्र प्रताप और शंकर कुमार शर्मा 608 मत लाकर तीसरे स्थान पर काबिज हुए. इसके अलावा अधिवक्ता मनीष कुमार को 594 वोट मिले, अधिवक्ता राम कृष्ण भगत को 590 वोट मिले, अधिवक्ता असीम कच्छप को 594 वोट मिले, महिला अधिवक्ता सोसन नाग को 496 वोट मिले, अधिवक्ता शशि रंजन महतो को 470 और अधिवक्ता राज किशोर महतो 447 वोट लाकर कार्यकारिणी सदस्य की सीट पर कब्जा जमाने में कामयाब हुए. रांची जिला बार एसोसिएशन की नयी कमिटी के चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ था. जिसमें 1863 मतदाताओं ने मतदान किया. इसे भी पढ़ें -कैबिनेट">https://lagatar.in/cabinet-meeting-pm-took-feedback-from-ministers-regarding-the-consecration-of-ram-lalla-rajnath-read-the-vote-of-thanks/">कैबिनेट

की बैठक : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पीएम ने मंत्रियों से फीडबैक लिया, राजनाथ ने धन्यवाद प्रस्ताव पढ़ा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही