Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीडीसी ने की बैठक समेत रामगढ़ जिले की पांच अहम खबरें पढ़ें एक साथ

Ramgarh : शनिवार को जिला समाहरणालय सभागार में डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय मध्याह्न भोजन स्टीयरिंग कम मॉनिटरिंग कमेटी की बैठक की गई. बैठक के दौरान डीडीसी ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को मध्याह्न भोजन के संचालन के दौरान विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने का निर्देश दिया. साथ ही चावल का उठाव करने व खाद्य पदार्थों से संबंधित रोस्टर का पालन करने का निर्देश दिया. बैठक के दौरान डीडीसी ने सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को नियमित रूप से विद्यालयों का औचक निरीक्षण करने एवं मध्यान भोजन के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया. वहीं उन्होंने निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई का भी जायजा लेने का निर्देश दिया. इन सबके अलावा बैठक के दौरान डीडीसी ने प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों से उनके-उनके क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के लिए उपलब्ध राशन सामग्रियों, आवंटन की उपलब्धता आदि की समीक्षा करते हुए आवश्यक निर्देश दिए.

सरना झंडा जलाए जाने की निंदा, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग

रिभर साईड भुरकुंडा स्थित सरना स्थल में शनिवार को केंद्रीय मिलन सरहुल पूजा समिति की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रितिका भोक्ता एवं संचालन संतोष उरांव ने किया. बैठक में उपस्थित समिति के लोगों ने रांची जिला में सरना झंडा जलाए जाने का कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की. कहा कि शरारती तत्वों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई करे, अन्यथा केंद्रीय सरना समिति एवं आदिवासी समाज के लोग विचार-विमर्श कर उग्र आंदोलन करेंगे. जिसकी सारी जवाबदेही पुलिस-प्रशासन की होगी.

भाजपा ने महिलाओं को किया सम्मानित

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देश पर भाजपाई सेवा पखवाड़ा मना रहे हैं. इसी के तहत भाजपा भुरकुंडा मंडल में एसटी मोर्चा के अध्यक्ष अखिलेश टोप्पो के नेतृत्व में उनके आवासीय कार्यालय चोरघरा में समाजसेवी महिलाओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता एसटी मोर्चा भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष अखिलेश टोप्पो व संचालन वरिष्ठ भाजपाई जगतार सिंह ने किया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से भुरकुंडा मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा, एससी मोर्चा के जिला प्रभारी जुगल नायक, भुरकुंडा मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष संतन सिंह उपस्थित थे. कार्यक्रम के तहत समाजहित में कार्य करने वाली जनसंघ काल की समाजसेवी सिनगी देवी, जलसहिया नीतू देवी, संगीता देवी, सुनीता देवी, मेधावी छात्रा, मोनिका कुमारी, आरती कुमारी, शांति देवी आदि को भाजपाईयों एवं चोरधरा पंचायत की पूर्व मुखिया बंदी देवी ने अंग वस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. मौके पर मंडल अध्यक्ष सतीश मोहन मिश्रा ने कहा कि भाजपा ने सबों को एक समान मान-सम्मान दिया है. बेहतर कार्य करने वालों के हौसला आफजाई के लिए महिलाओं को सम्मानित करना बड़े ही गर्व की बात है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है.

माली मालाकार कल्याण समिति ने मंत्री जगरनाथ महतो के निधन पर जताया शोक

रामगढ़ जिला माली मालाकार कल्याण समिति ने दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन कर शोक व्यक्त किया. इस दौरान समिति के लोगों ने स्व. जगरनाथ महतो के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. साथ ही दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की. मौके पर समिति के लोगों ने कहा कि जगरनाथ महतो के आकस्मिक निधन से माली समाज के लोग काफी र्मामहत हैं. झारखंड प्रदेश में टाइगर के नाम से चर्चित स्व. जगरनाथ महतो अपने समाज के साथ-साथ हर दिल अजीज थे. उन्होंने अपने राजनीतिक सफर में कई आंदोलन का नेतृत्व कर लोगों को उनका हक और अधिकार दिलवाने का काम किये थे. वे झारखंड आंदोलन के अग्रदूत थे. स्व. जगरनाथ महतो का निधन झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है.

यूनिवर्सिटी की टीम ने जेएम कॉलेज का किया निरीक्षण

पटेलनगर भुरकुंडा जेएम कॉलेज भुरकुंडा में झारखंड स्टेट ओपन यूनिवर्सिटी रांची की टीम ने अध्ययन केंद्र खोलने के लिए कॉलेज की विधि-व्यवस्था का शनिवार को भौतिक निरीक्षण किया. इस दौरान निरीक्षण में आए यूनिवर्सिटी के पदाधिकारियों ने सभी संसाधनों को देखा. साथ ही मौजूद संसाधनों के प्रति संतुष्टि जताई. मौके पर पदाधिकारियों ने कहा कि कॉलेज में अध्ययन केन्द्र की शुरुआत करने के लिए व्यवस्थित संसाधनों का निरीक्षण किया गया है. अध्ययन केन्द्र के लिए मौजूद व्यवस्था बेहतर है. अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में यहां अध्ययन केन्द्र खोलने को ले सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली जाएगी. इससे पूर्व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विद्यानंद तिवारी ने निरीक्षण में पहुंचे यूनिवर्सिटी के समन्वयक प्रो. प्रेम सागर केसरी और विकास कुमार मौर्या को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया. इसे भी पढ़ें : महीनों">https://lagatar.in/employees-of-7-shelter-homes-of-ranchi-waiting-for-salary-for-months-dont-know-who-will-give/">महीनों

से वेतन के इंतजार में रांची के 7 आश्रय गृह के कर्मचारी, कौन देगा पता नहीं
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही