Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बोलेरो की चपेट में आने से महिला की मौत समेत गढ़वा की कई अहम खबरें पढ़ें एक साथ

Garhwa : गढ़वा थाना क्षेत्र के जोबरईया मोड़ के समीप बोलेरो की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक महिला की मौत हो गई. मृतका की पहचान बरडीहा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव निवासी भोलाराम की 67 वर्षीय पत्नी मूर्ति देवी के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मूर्तिदेवी अपने नाती के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर गढ़वा इलाज कराने आ रहे थे. उसी दौरान जोबरईया मोड़ के समीप पीछे से आ रही बोलेरो ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गई. गंभीर स्थिति में उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : रेल">https://lagatar.in/railway-ministers-big-statement-cbi-will-investigate-balasore-train-accident/">रेल

मंत्री का बड़ा बयान, CBI करेगी बालासोर ट्रेन हादसे की जांच

नवनियुक्त बीएलओ को मतदाता से संबंधित कार्यों का दिया गया प्रशिक्षण

[caption id="attachment_658208" align="alignleft" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/04rc_m_209_04062023_1-300x226.jpg"

alt="नवनियुक्त बीएलओ को मतदाता से संबंधित कार्यों का दिया गया प्रशिक्षण" width="300" height="226" /> नवनियुक्त बीएलओ को मतदाता से संबंधित कार्यों का दिया गया प्रशिक्षण[/caption] गढ़वा विधानसभा क्षेत्र के नवनियुक्त बीएलओ को मतदाता से संबंधित कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया. इस मौके पर कुमार मयंक भूषण सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी 80 गढ़वा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-सह- अंचल अधिकारी गढ़वा के द्वारा नवनियुक्त बीएलओ को बीएलओ पंजी का संधारण करते हुए अपने मतदाता एवं मतदान केंद्र की जानकारी रखने को कहा गया. इस मौके पर मास्टर ट्रेनर बसंत कुमार एवं पंकज कुमार तिवारी के द्वारा मतदान से संबंधित जानकारी दी गई. मौके पर राकेश कुमार पाठक के द्वारा फॉर्म 6, 7, 8 कैसे भरा जाए एवं गडुरा ऐप के बारे में जानकारी दी गई.

रंका पुलिस ने बाइक बरामद कर किया सुपुर्द

[caption id="attachment_658209" align="alignleft" width="225"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/04rc_m_189_04062023_1-225x300.jpg"

alt="रंका पुलिस ने बाइक बरामद कर किया सुपुर्द" width="225" height="300" /> रंका पुलिस ने बाइक बरामद कर किया सुपुर्द[/caption] रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने सूझबूझ का परिचय देते हुए शनिवार की रात 7:00 बजे चोरी हुई बाइक को बरामद कर बाइक मालिक को सौंपा दिया. शनिवार को बाजार करने आए पाल्हे निवासी प्रेम यादव की बाइक चोरी हो गई थी. प्रेम ने इसकी सूचना रंका थाना को दी और बाइक खोजने की गुहार लगाई. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बाइक को बरामद कर प्रेम को सौंप दिया.

गढ़वा के हज यात्रियों को किया रवाना 

[caption id="attachment_658210" align="alignright" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/04rc_m_183_04062023_1-300x135.jpg"

alt="गढ़वा के हज यात्रियों को किया रवाना " width="300" height="135" /> गढ़वा के हज यात्रियों को किया रवाना[/caption] गढ़वा जिले के हज यात्रियों को मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के अल्पसंख्यक प्रतिनिधि मासूम खान ने रविवार रवाना किया. गढ़वा स्टेशन पर जाकर जायरीनों को हज की दिली मुबारकबाद दी और जिला, राज्य और देश की खुशहाली और तरक्की की दुआ करने की गुजारिश की. अनुमंडल मुख्यालय रंका से भी 9 हज यात्रियों को झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष आशीष कुमार गुप्ता, कार्तिक कुमार पांडेय, अरविंद कुमार सोनी ,पप्पू यादव, मुमताज अली रंगसाज तथा अंजुमन कमेटी रंका के सदर शोएब खलीफा ने रवाना किया. इस अवसर पर काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : भागलपुर">https://lagatar.in/the-bridge-being-built-in-bhagalpur-at-a-cost-of-1717-crores-collapsed/">भागलपुर

में 1717 करोड़ की लागत से बन रहा पुल भरभराकर गिरा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही