Search

कर्नाटक में कमल खिलाने के लिए पसीना बहा रहे सदर विधायक समेत हजारीबाग की कई खबरें पढ़ें एक साथ

Hazaribagh : कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने झारखंड के आधा दर्जन से अधिक विधायक-सांसदों के साथ हजारीबाग के बीजेपी विधायक मनीष जायसवाल पर भी विश्वास जताते हुए उन्हें वहां प्रचार के लिए भेजा है. उन्हें बैंग्लोर शहरी क्षेत्र के यशवंतपुर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया है. विधायक मनीष जायसवाल ने संगठन के दिए गए अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए कर्नाटक के प्रवास पर हैं. यहां विधायक मनीष जायसवाल लगातार अपने प्रभाव क्षेत्र यशवंतपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में माहौल बना रहे हैं. पिछले 10 दिनों से विधायक मनीष जायसवाल लगातार इस विधानसभा क्षेत्र के भ्रमण पर हैं और यहां विभिन्न संगठनात्मक व सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं. हाल ही में अपने चुनावी दौरे के क्रम में विधायक मनीष जायसवाल अपने प्रभार क्षेत्र यशवंतपुर में अक्षय तृतीया व संत बसवेश्वरा जयंती के स्थानीय कार्यक्रम में शामिल हुए थे. विधायक ने यहां भाजपा संगठन से जुड़े लोगों के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता का जन समर्थन भाजपा के पाले में करने के लिए खूब पसीना बहा रहे हैं. विधायक मनीष जायसवाल यशवंतपुर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी एसटी सोमा शेखर के साथ जनसभा को भी संबोधित कर रहे हैं, तो वहीं चुनावी रणनीति पर लगातार मंथन करते हुए चुनाव कैंपेन में भी अपने अनुभव को खपा रहे हैं. सघन चुनाव प्रचार में जुटे भाजपा कार्यकर्ता, भाजपा प्रत्याशी के समर्थक और नुक्कड़ नाटक से जुड़े लोगों का भी खूब मनोबल बढ़ा रहे हैं. कर्नाटक के यशवंतपुर विधानसभा में ओबीसी बाहुल्य मतदाता हैं, ऐसे में विधायक मनीष जायसवाल के चुनाव प्रचार में जुटे रहने से इस विधानसभा क्षेत्र के हर एक वर्ग के मतदाताओं में उनके प्रति भी खासा उत्साह और प्रेम देखे जाने की बात उनकी पार्टी की ओर से कही जा रही है. मनीष जायसवाल का कहना है कि महिला, युवा, व्यवसायी और प्रबुद्धजनों का भी अपार समर्थन मिल रहा है. यशवंतपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और जेडीएस का अत्यधिक बोलबाला रहा है, लेकिन 2019 के इलेक्शन में एसटी सोमा शेखर यहां बीजेपी से एमएलए बने और कर्नाटक सरकार में मंत्री भी रहे. हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि कर्नाटकवासियों ने इस बार ठाना है कि फिर से कर्नाटक में बीजेपी सरकार बनानी है. विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि केंद्र में भाजपा और प्रदेश में भाजपा यानी डबल इंजन की सरकार बनने से ही कर्नाटक का समुचित विकास संभव होगा. केंद्र और प्रदेश में एक ही पार्टी की सरकार होने से दोनों सरकारों के बीच विशेष संबंध में होता है, जिससे प्रदेश की तरक्की के द्वार खुलते हैं और राष्ट्र भी सशक्त होता है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/bus-coming-from-bihar-to-ranchi-met-with-an-accident-in-ramgarh-valley/">रामगढ़

घाटी ट्रेलर ने बस को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, कई घायल

विश्व मलेरियारोधी दिवस पर छात्राओं ने पेंटिंग बना लोगों को किया जागरूक

[caption id="attachment_619505" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/maleriya-deewas-painting_53.jpg"

alt="विश्व मलेरियारोधी दिवस पर छात्राओं ने पेंटिंग बना लोगों को किया जागरूक" width="1280" height="960" /> विश्व मलेरियारोधी दिवस पर छात्राओं ने पेंटिंग बना लोगों को किया जागरूक[/caption]   विश्व मलेरियारोधी दिवस पर मंगलवार को प्लस टू हाई स्कूल कटकमसांडी में पोस्टर और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सभी प्रतिभागियों ने अपने पोस्टर और पेंटिंग्स के माध्यम से मलेरिया के लक्षण, उसके जीवन चक्र, फैलने के कारण और रोकथाम की जानकारी को दिखाया. प्रतिभागियों ने बारी-बारी से अपने पोस्टर का विश्लेषण कर मलेरिया पर संपूर्ण जानकारी प्रदान की. वहीं कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे शारीरिक शिक्षा के शिक्षक सरोज कुमार मालाकार ने बताया कि मलेरिया एक जानलेवा मच्छर जनित रक्त रोग है, जो प्लाज्मोडियम परजीवी के कारण होता है. यह एक वैश्विक बीमारी है, जिससे हर साल लाखों लोगों की जान चली जाती है. डब्ल्यूएचओ के आह्वान पर वर्ष 2008 से विश्व मलेरियारोधी दिवस मनाया जा रहा है. कार्यक्रम के जरिए जन जागरुकता के माध्यम से इस जानलेवा बीमारी से बचाव के संदेश दिए गए. पेंटिंग्स और पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. पोस्टर विश्लेषण में प्रथम पांच में राजनंदनी, चांदनी कुमारी, कल्पना सिंह, इरशाद व कुणाल कुमार और पेंटिंग्स में राजनिधि, मीली कुमारी, विद्या कुमारी, राजनंदनी और अंजू कुमारी शामिल रहीं. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका प्रमिला कुमारी एवं अन्य शिक्षकेत्तर कर्मियों का अहम योगदान रहा.

विश्व मलेरियारोधी दिवस पर स्वास्थ्यकर्मियों ने निकाली जागरुकता रैली

[caption id="attachment_619506" align="alignnone" width="1600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/maleriya-day-railly_725.jpg"

alt="" width="1600" height="1200" /> विश्व मलेरियारोधी दिवस पर स्वास्थ्यकर्मियों ने निकाली जागरुकता रैली[/caption]   विश्व मलेरियारोधी दिवस पर मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर से स्वास्थ्यकर्मियों ने जागरुकता रैली निकाली. इसका मुख्य उद्देश्य मलेरिया से लोगों की सुरक्षा और बचाव है. रैली को सिविल सर्जन डॉ. सरयू प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इसमें शहरी क्षेत्र की सभी सहियाओं ने भाग लिया. इस मौके पर ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम सभा, एडवोकेशी, प्रभातफेरी, जागरुकता रैली, विद्यालय जागरुकता कार्यक्रम, माइकिंग, अंतरविभागीय समन्वय, मीडिया ब्रीफिंग आदि पहल की गई. इस मौके पर जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. सीबी प्रतापन, जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉ. कपिलमुनि प्रसाद, जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता, वीबीडी सलाहकार मैमूर सुल्तान, मलेरिया निरीक्षक महेंद्र पाल समेत कार्यालय के कर्मी मौजूद थे.

संत कोलंबा की शैक्षणिक समस्याओं पर अभाविप मुखर, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन

   https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/abvp-st-columba_95.jpg"

alt="" width="1186" height="934" />
विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को संत कोलंबस कॉलेज के प्राचार्य से मिला. वहीं छात्रों की समस्याओं के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्राचार्य से पुस्तकालय में वाई-फाई की सुविधा और पेयजल की व्यवस्था करने की मांग की. वहीं पार्किंग में सीसीटीवी कैमरे और गार्ड की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की. शौचालय को जल्द दुरुस्त करने की भी बात कही. कॉलेज के वर्ग कक्षों में खराब पंखों को ठीक कराने समेत अन्य कई मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद संत कोलंबस कॉलेज इकाई ने प्राचार्य विमल रेवेन को ज्ञापन सौंपा. साथ ही कहा कि कॉलेज प्रशासन की ओर से इन सभी मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए. मौके पर नगर मंत्री प्रभात कुमार, यशवंत कुमार, प्रेम कुमार, शेखर शर्मा, विशाल गुप्ता, चिन्मय भारद्वाज, राजा कुमार, रितिक पांडेय, सौरभ कुमार, आशुतोष कुमार, जीतेंद्र कुमार समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जवान">https://lagatar.in/held-arms-as-soon-as-he-was-young-levi-was-threatening-people-4-arrested/">जवान

होते ही थाम लिया हथियार, लोगों को डरा-धमका मांग रहे थे लेवी, 4 धराये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp