Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिला परिषद की बैठक समेत लातेहार की कई खबरें पढ़ें एक साथ

Latehar : जिला परिषद की एक बैठक जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी. बैठक में उपाध्यक्ष अनिता देवी व उप विकास आयुक्त आलोक शिकारी कच्छप समेत कई जिला परिषद सदस्य उपस्थित थे. बैठक में जिप अध्यक्ष ने पूर्व की बैठक में लिए गये निर्णयों के अनुपालन की क्रमवार समीक्षा की और कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में तकरीबन सभी जिला परिषद सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में खराब जलमीनारों को दुरूस्त करने का मामला उठाया. कहा कि सूची देने के बाद भी पेयजल व स्वच्छता विभाग इस दिशा में गंभीर नहीं है. जिप सदस्य कन्हाई सिंह ने गारू में एकल शिक्षक विद़्यालयों में अविलंब अन्य शिक्षकों को प्रतिनियुक्त करने का मामला उठाया. जिला परिषद उपाध्यक्ष ने बालूमाथ के प्लस टू उच्च विद्यालय की जमीन की मापी दान पत्र के आधार पर शीघ्र कराने, जिला परिषद की जमीनों का सीमांकन कर सांकेतिक रूप से पिलर लगाने व अतिक्रमण रोकने, बालूमाथ प्रखंड परिसर में बनाये गये जलमीनार से पेयजल आपूर्ति बहाल करने, बालूमाथ व अन्य क्षेत्रों में सोलर स्ट्रीट लाइट एवं हाई मास्ट लाइट तथा नाइट विजन कैमरा लगाने की मांग की. इसके अलावा उन्होंने वर्षों से एक ही प्रखंड में पदस्थापित कर्मियों के स्थानांतरण करने, बालूमाथ में एक कोल्ड स्टोरेज की व्यवस्था करने की मांग की. उन्होंने बालूमाथ शहरी क्षेत्र को नगर पंचायत का दर्जा देने के लिए आवश्यक कार्रवाई की मांग की.

राजसात किये गये वाहनों की होगी नीलामी

लातेहार डीसी भोर सिंह यादव के निर्देश पर अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण में जब्ती के बाद राजसात किये गये सात वाहनों की नीलामी की जायेगी. जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि निविदा के माध्यम से कुल सात वाहनों की नीलामी की जाएगी. निविदा आगामी नौ मई को डीसी द्वारा गठित समिति के समक्ष समाहरणालय सभागार में दिन के तीन बजे खोली जायेगी. नीलामी में एक हाइवा, एक लोडर, एक ट्रैक्टर व चार ट्रक शामिल है. इसे भी पढ़ें : जवान">https://lagatar.in/held-arms-as-soon-as-he-was-young-levi-was-threatening-people-4-arrested/">जवान

होते ही थाम लिया हथियार, लोगों को डरा-धमका मांग रहे थे लेवी, 4 धराये

पूरी करनी होगी अहर्ताएं

जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि नीलामी में भाग लेने वाले संवेदकों को सभी अहर्ताएं पूरी करनी होगी. संवेदकों को सुरक्षित जमा राशि की दस प्रतिशत प्रतिभूति रकम के रूप में जिला खनन पदाधिकारी के नाम बैंक ड्राफ्ट, आयकर रिटर्न की छायाप्रति, पासपोर्ट साइस फोटो की दो प्रति, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र की छाया प्रति आवेदन के साथ जमा करना अनिवार्य होगा. संवेदक पर किसी भी थाने में अवैध खनन, भंडारण एवं परिवहन को लेकर मामला दर्ज नहीं होना चाहिए एवं किसी भी विभाग के द्वारा उनका नाम संस्था का नाम काली सूची में दर्ज नहीं होनी चाहिए.

बिजली बिल ब्याज माफी शिविर का आयोजन

लातेहार के मनिका प्रखंड मुख्यालय स्थित विद्युत शक्ति उपकेंद्र में बिजली बिल ब्याज माफी शिविर का आयोजन किया गया. कनीय विद्युत अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 372400/- रुपये राजस्व का संग्रहण किया गया. इसमें 20 ऑफलाइन आवेदन में 356000 रुपये एवं एक ऑनलाइन आवेदन में 16400/- रुपये राजस्व की वसूली की गयी. उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा निकाली गयी यह योजना अभी जारी है. उन्होंने उपभोक्ताओं से बिजली बिल भुगतान करने एवं ब्याज माफी योजना का लाभ उठाने की अपील की. वैसे उपभोक्ता जिनका बिजली कनेक्शन पहले से कटा है या फिर बहुत दिनों से बिजली बिल नहीं आ रहा है, वे अपने बकाये बिजली बिल का भुगतान कर ब्याज माफी योजना का लाभ उठा सकते हैं, और अपना कटा हुआ बिजली कनेक्शन पुनः चालू करवा सकते हैं. उन्होंने कहा कि बिजली बिल भुगतान नहीं करने पर उनके विरुद्ध सर्टिफिकेट केस भी दायर किया जा सकता है. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/bus-coming-from-bihar-to-ranchi-met-with-an-accident-in-ramgarh-valley/">रामगढ़

घाटी ट्रेलर ने बस को मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, कई घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही