Search

कोडरमा की तीन अहम खबरें पढ़ें एक साथ

सखी वन स्टॉप सेंटर कोडरमा ने तीन साल से गुमशुदा महिला को परिजनों से मिलाया

Koderma : सखी वन स्टॉप सेंटर कोडरमा ने तीन साल से गुमशुदा महिला को उसके परिवार से मिलाया है. सखी वन स्टॉप सेंटर कोडरमा की नोडल पदाधिकारी अर्चना ज्वाला ने बताया कि बीते 16 सितंबर को मरकच्चो थाना के द्वारा एक भटकी हुई महिला को सखी वन स्टाफ सेंटर में पहुंचाया गया था. महिला ने टूटे-फूटे शब्दों में अपने गांव तथा शहर का नाम बतायी, जो बिहार था. इसके अलावा वह कुछ भी नहीं बता पा रही थी. महिला के द्वारा बताए गए शहर के थाना, महिला थाना, महिला एवं बाल विकास विभाग, वन स्टॉप सेंटर, टोल फ्री नंबर 181 तथा अन्य विभाग से संपर्क कर उसके परिजनों की तलाश शुरू की गई. सभी जगह महिला का फोटो भी भेजा गया. उसके अगले ही दिन सुबह अररिया के अररिया थाना से फोन आया कि महिला के परिजनों का पता चल गया है. उसके भाई ने थाना से संपर्क कर जानकारी मांगी है. फिर उसने सखी वन स्टॉप सेंटर कोडरमा से संपर्क कर बात की. उसने बताया कि उसकी बहन तीन साल से लापता थी. परिजनों से मान लिया था कि अब वह इस दुनिया में नहीं है. उसके मिलने की सूचना से पूरा खुश है. महिला का छोटा भाई कोडरमा पहुंचा और अपनी बहन को प्रक्रिया पूरी करने के बाद साथ ले गया. बता दें कि उक्त महिला के संबंध में जिला समाज कल्याण पदाधिकार को समय-समय पर सूचना दी जा रही थी. जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने सराहनीय कार्य के लिए साधुवाद भी दिया है. मौके पर थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी रितम, संगीता, सुप्रिया, सूरज और प्रदीप उपस्थित थे.

उपविकास आयुक्त ने मरकच्चो प्रखंड कार्यालय का किया दौरा 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/12-31.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> उपविकास आयुक्त ऋतुराज ने बुधवार को मरकच्चो प्रखंड कार्यालय का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रखंड के पदाधिकारियों व सभी पंचायत के मुखिया व पंचायत सचिवों के साथ बैठक की. बैठक में प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा की गई. इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, 15वें वित्त योजना, मनरेगा समेत महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा हुई. बैठक के दौरान डीडीसी ने कई महत्वपूर्ण निर्देश भी दिए. वहीं बैठक में उपस्थित मुखिया ने भी अपनी समस्याओं से डीडीसी को अवगत कराया. बीस सूत्री अध्यक्ष रविशंकर सिंह ने मरकच्चो मध्य पंचायत में पेयजल व सड़कों पर बहते गंदे पानी से होने वाली समस्या से अवगत कराया. नावाडीह पंचायत की मुखिया बैजंती देवी नावाडीह हाट बाजार में जर्जर बाजार शेड को हटाने की मांग की. बैठक के बाद डीडीसी ने पपलो व मरकच्चो दक्षिणी पंचायत में चल रहे योजनाओं का भी निरीक्षण किया तथा कार्य में तेज़ी लाने का निर्देश दिया. वहीं इसके पूर्व डीडीसी ने स्वावलंबी गांव अर्कोशा में सीसी का भी उद्घाटन किया. वहीं पंचखेरो जलाशय के मत्स्य पालकों ने डैम जाने के लिए सड़क की असुविधा से अवगत कराया तथा इसके निराकरण की मांग की. डीडीसी ने मरकच्चो बाजार हाट का भी निरीक्षण किया, जहां उन्होंने बाजार में जर्जर दो शेड को हटाने के निर्देश दिये. बाजार में नए बनाये गए शेड व पेवर ब्लॉक का कार्य पूर्ण होने पर जल्द ही इसके उद्घाटन की बात कही.

भाकपा अंचल कमेटी ने की बैठक, 25 सितंबर के धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने पर जोर

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/11-37.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> भाकपा अंचल कमेटी की बैठक संस्कृतिक श्यामली पब्लिक स्कूल लरियाडीह में अखिल भारतीय नौजवान संघ के जिला सचिव कउमउद्दीन की अध्यक्षता में हुई. वहीं अंचल मंत्री रामेश्वर यादव उर्फ भीखन यादव ने विगत कार्यक्रमों का कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत किया, जो सर्वसम्मति से पास किया गया. बैठक में 25 सितंबर को सदर अस्पताल के समक्ष विशाल धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की तैयारी पर जोर दिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए भाकपा जिला मंत्री प्रकाश रजक ने कहा कि जिले में जिला प्रशासन के सहयोग से निजी क्लीनिक फल फूल रहा है. जिसके कारण आम आवाम गरीब जनता को जेब ढीली करनी पड़ती है. जिले में अवैध रूप से संचालित निजी क्लीनिक की जांच पड़ताल जरूरी है. साथ ही कहा कि सदर अस्पताल में पेशेंट को फर्जी जांच रिपोर्ट देकर जान जोखिम में डालने का काम किया जा रहा है. यह घोर निंदनीय है इस संबंध में उपायुक्त को पूर्व में भी लिखित जानकारी दी गई है. जिसमें इसके विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण आंदोलन का रास्ता अपनाया जा रहा है. इसमें भी यदि सुधार नहीं किया गया तो भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा रांची-पटना रोड को अनिश्चितकालीन जाम किया जाएगा. बता दें कि सदर अस्पताल में परमानेंट डॉक्टर बैठने, छोटी-छोटी बीमारियों में रेफर नहीं करने, मरीज को फर्जी जांच रिपोर्ट नहीं देने, जहरीले सांप का वैक्सीन 24 घंटा उपलब्ध कराने, ब्लड बैंक में ब्लड व्यवस्था करने आदि सवालों को लेकर भाकपा जिला परिषद कोडरमा ने सदर अस्पताल के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है. इसे भी पढ़ें : पटना">https://lagatar.in/prostitution-exposed-in-patna-25-including-13-women-arrested/">पटना

में देह व्यापार का खुलासा, 13 महिला समेत 25 पकड़े गए
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//