Search

रामगढ़ जिले की तीन अहम खबरें पढ़ें एक साथ

जल जंगल जमीन और जनजातीय अस्मिता के रक्षक थे भगवान बिरसा मुंडा : मनोज महतो Ramgarh : आजसू पार्टी जिला कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि मनाई गई. नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज महतो ने भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण किया. मनोज ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा जल जंगल जमीन तथा जनजातीय अस्मिता और संस्कृति की रक्षक थे. देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले महान धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को झारखंड के खूंटी जिला के उलीहातू गांव में हुआ था. वह बचपन से ही निडर और जुझारू थे. अन्याय के विरुद्ध उन्होंने आंदोलन छेड़ रखा था. लगान वसूली के खिलाफ 1 अक्टूबर 1894 को बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों से लगान कर माफी के लिए आंदोलन किया. जिसे मुंडा विद्रोह उलगुलान कहा जाता है. 9 जून 1900 में बिरसा मुंडा की मौत हो गई. झारखंड ही नहीं पूरा देश आज के दिन उनकी पुण्यतिथि के रूप में मनाता है.

मजदूरों की हितों के साथ कोई समझौता नहीं : नरेश मंडल 

यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक), भुरकुंडा कोलियरी शाखा के साथ भुरकुंडा कोलियरी प्रबंधन के परियोजना पदाधिकारी, मनोज कुमार पाठक की अध्यक्षता में 41 मुद्दों/एजेंडा पर संरचनात्मक बैठक हुई. बैठक में मुख्य रूप से कोल फेडरेशन एवं झारखंड राज्य एटक के केंद्रीय सचिव और जेसीएससी सदस्य नरेश मंडल, साथ ही सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य, विकास कुमार बैठक में उपस्थित हुए. केंद्रीय सचिव नरेश मंडल ने कहा कि कर्मचारियों और मजदूरों की हितों और उनके भविष्य के साथ कोई समझौता नहीं करेगी. हमारी यूनियन, बैठक में भुरकुंडा कोलियरी को विधिवत चालू करने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर ग्रेच्युटी , सीएमपीएफ एवं पेंशन भुगतान करने, कोलियरी स्तर की पीसीसी, वेलफेयर, हाउसिंग आदि समितियों की बैठक नियमित रूप से कर उसे सक्रिय कर उसका लाभ आमजन तक पहुंचाने, कर्मचारियों के आवासों में पेयजल व्यवस्था, आवास मरम्मत कराने, कर्मचारियों को घर भाड़ा भत्ता देने, श्रमिक क्लब निर्माण करने, मयूर स्टेडियम का सौंदर्यीकरण और लाइट की समुचित व्यवस्था करने, भुरकुंडा कोलियरी के सभी कॉलोनियों की सड़क की मरम्मत, नाली और छाई सफाई, जर्जर तारों को बदलने और सभी कॉलोनियों में लाइट की व्यवस्था करने, भीड़ वाले जगहों पर टावर लाइट लगाने, वर्षों से एक जगह पर संवेदनशील पद पर काम कर रहे कर्मचारियों का स्थानांतरण करने, भुरकुंडा हॉस्पिटल में दवा, ब्लीचिंग, फिनाइल, आदि की व्यवस्था करने, सभी पेयजल आपूर्ति टंकियों की सफाई कराने, कर्मियों को जूता, टोपी, तौलिया, ड्रेस कोड की व्यवस्था करने, भुरकुंडा हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड और डिजिटल एक्स-रे मशीन लगवाने आदि मुद्दों पर गंभीर और सकारात्मक चर्चा की गयी .

नव पदस्थापित सीडीपीओ अनुपमा मिंज ने किया पदभार ग्रहण 

झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी सेविका सहायिका कर्मचारी संघ ने पतरातू प्रखंड में नव पदस्थापित बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अनुपमा मिंज का बुके और नोटबुक देकर स्वागत किया. स्वागत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष संजीदा खातून, प्रदेश प्रभारी इम्तियाज अहमद मुख्य रूप से उपस्थित रहे. वहीं प्रदेश अध्यक्ष संजीदा खातून ने बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से कहा कि सेविका-सहायिका के मानदेय में कटौती या अनियमितता काफी चिंताजनक है. पतरातू प्रखंड की सेविकाओं का मानदेय कटौती कर भुगतान करना और सहायिकाओं का मानदेय अभी तक भुगतान नहीं करने पर सीडीपीओ ने भी चिंता जाहिर की. कहा कि इस समस्या का निवारण यथाशीघ्र कराने का प्रयास करूंगी. सेविका-सहायिका दोनों का मानदेय भुगतान एक साथ हो, इस संबंध में प्रयास करूंगी. इसे भी पढ़ें : विकास">https://lagatar.in/a-village-in-ichak-of-hazaribagh-is-far-away-from-development-no-road-no-electricity-thirst-is-quenched-by-chuan/">विकास

से कोसों दूर है हजारीबाग के इचाक का एक गांव, न सड़क, न बिजली, चुआं से बुझती है प्यास  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//