Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

लोक अदालत में 31423 मामलों का निष्पादन समेत सिमडेगा की तीन अहम खबरें पढ़ें एक साथ

Simdega : सिमडेगा व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. पीडीजे राजकमल मिश्र, एडीजे आशा देवी भट्ट, डीसी आर रोनिटा, एसपी सौरभ एवं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बसंत प्रसाद ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. लोक अदालत में 6 बेंचों का गठन किया गया था. जिसमें आए 31869 मामले में 31423 का निष्पादन किया गया. वहीं कुल 23307965.92 रुपये राजस्व की वसूली की गई. पीडीजे ने बड़ी संख्या में आए पक्षकारों, विभागों के कर्मचारी, पदाधिकारी, न्यायालय कर्मी, बैंक कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की न्यायिक व्यवस्था में राष्ट्रीय लोक अदालतों की बहुत उपयोगिता है. यह एक वैकल्पिक व्यवस्था है, जिससे सुलहनीय वादों का निष्पादन किया जा सकता है. पीडीजे राज कमल मिश्र ने उपस्थित वादीगणों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में अपने-अपने वादों को निष्पादित कराएं. मौके पर पीडीजे राजकमल मिश्र, एडीजे आशा देवी भट्ट, डीसी आर रोनिटा, एसपी सौरभ, अपर समाहर्ता अमरेंद्र कुमार सिन्हा सहित कई अधिवक्तागण एवं विभिन्न विभाग के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में वादीगण उपस्थित थे.  इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-accused-of-student-navedita-murder-case-committed-suicide-shot-himself/">रांची

: छात्रा निवेदिता हत्याकांड के आरोपी ने फेसबुक लाइव आकर खुद को मारी गोली

कर्नाटक चुनाव में जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न

[caption id="attachment_636470" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/13rc_m_279_13052023_1.jpg"

alt="कर्नाटक चुनाव में जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न" width="1280" height="720" /> कर्नाटक चुनाव में जीत पर कांग्रेसियों ने मनाया जश्न[/caption] भारत जोड़ो यात्रा का असर कर्नाटक विधानसभा चुनाव में देखने को मिला. कर्नाटक में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बन कर उभरी है. कर्नाटक चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता में शनिवार को जश्न मनाया. इस दौरान ठेठाईटांगर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में जमकर आतिशबाजी की गई. साथ ही कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी. प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अशफाक आलम ने कहा कि हिंदुत्व की आड़ में विकास कार्यों की अनदेखी करना और समाज को बांटकर वोट लेने की रणनीति पर कर्नाटक की जनता ने करारा प्रहार किया है. जनता ने भाजपा को सत्ता से बाहर कर दिया है. उन्होंने कहा कि जनता अब ऐसे लोगों को पहचान लिया है और उन्हें सबक भी सिखाने का कार्य प्रारंभ कर दिया है. वहीं प्रखंड प्रमुख बिपिन पंकज मिंज ने कहा कि भाजपा जीरो टॉलरेंस भ्रष्टाचार का दिखावा करती और पर्दे के पीछे से उन्हें बचाने का भी कार्य करती है. उन्होंने कहा कि अभी ताजा उदाहरण अडानी और कई ऐसे गुजरात के व्यवसायी है, जो देश की जनता का पैसा बैंकों से लेकर भाग गए हैं. प्रखंड विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद कारू ने कहा कि जनता अब जाग चुकी है. ऐसे लोगों को अब सबक सिखाने का कार्य कर रही है. इधर मौके पर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अशफाक आलम, उपाध्यक्ष सुशील मिंज, हबील टेटे, अब्दुल वाहिद, विक्टर बारला, हलीम अमित डुंगडुंग आशिफ, मोहम्मद राजा, मो. शमसाद आदि उपस्थित थे.

विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने जिला पुस्तकालय का किया निरीक्षण

[caption id="attachment_636473" align="alignnone" width="1599"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/13rc_m_247_13052023_1.jpg"

alt="विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने जिला पुस्तकालय का किया निरीक्षण" width="1599" height="899" /> विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने जिला पुस्तकालय का किया निरीक्षण[/caption]   विधानसभा पुस्तकालय समिति की सभापति सह निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता ने जिला पुस्तकालय का निरीक्षण किया. यहां विद्यर्थियों ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया. विधायक ने छात्रों से बात कर पुस्तकालय में उपलब्ध सुविधा एवं पुस्तकों के बारे में जानकारी ली. उन्होंने छात्रों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी. निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त अरुण वाल्टर सांगा, अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी मोहन झा, जिला शिक्षा अधीक्षक विनोद कुमार, अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी बादल राज उपस्थित रहे.  इसे भी पढ़ें : मदर्स">https://lagatar.in/mothers-day-special-mother-had-such-affection-that-son-was-also-buried-in-the-same-grave/">मदर्स

डे स्पेशल : मां से था ऐसा स्नेह कि उसी कब्र में बेटा भी हुआ दफन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही