Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आज पढ़ें, गांव की खबर-20, धनबाद के बाघमारा पंचायत में 70% लोग ले चुके हैं कोरोना वैक्सीन का पहला डोज, एक भी संक्रमित नहीं

Advertisement
Advertisement

Dhanbad: धनबाद के सिंदरी के बलियापुर प्रखंड अंतर्गत 15 हजार से अधिक की आबादी वाले बाघमारा पंचायत के लोग कोरोना को लेकर जागरूक हैं. इस गांव के 45 वर्ष से ऊपर के 70% लोग कोरोना वैक्सीन का पहला डोज ले चुके हैं. दूसरा डोज लगभग 30% लोगों ने ले लिया है. अच्छी बात यह है कि गांव में फिलहाल एक भी कोरोना संक्रमित मरीज नहीं है.

बाघमारा पंचायत के मुखिया संजीत गोराई ने बताया कि कोरोना से निजात पाने के लिए वैक्सिनेशन और जांच प्रत्येक टोला में किया गया है. लोगों ने वैक्सिनेशन के साथ ही कोरोना जांच भी कराया. कहा कि इस गांव में 1 महीना पहले लगभग 60% लोग बीमार थे. अभी सभी लोग स्वस्थ हैं. जांच के दौरान गांव में कोरोना की पुष्टि नहीं हुई है. मुखिया ने कहा कि गांव में मार्च से लेकर अभी तक कुल 11 लोगों की मृत्यु  हुई है. इसमें एक कोरोना संक्रमित और बाकी सभी नॉर्मल डेथ है.

प्रशासन लोगों को करे जागरूक

कहा कि कोरोना की दूसरी लहर के कारण सभी मजदूर गांव में ही हैं. गांव की सभी गर्भवती महिलाओं को ममता वाहन की सुविधा मिलती है. गांव के अधिकतर लोग फिलहाल कोरोना के डर से प्राइवेट अस्पताल में ही इलाज करा रहे हैं. कहा कि गांव में कोरोना संक्रमित मरीज कम होने का बड़ा कारण है कि सभी लोग खेती से जुड़े हैं. इससे इनकी इम्युनिटी पावर अच्छी है. कहा कि वैक्सीन लेने के बाद कुछ लोगों को बुखार आ गया था. इसके कारण डर का माहौल बन गया है. इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग को जागरूक करना चाहिए. ताकि लोगों का मनोबल बढ़े और वैक्सिनेशन के लिए आगे आये.

कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हैं

बाघमारा पंचायत के ग्रामीणों ने कहा कि यहां सभी लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हैं. इससे सभी सुरक्षित हैं. अब 18 वर्ष से ऊपर के लोग वैक्सिनेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं. ग्रामीणों ने लगातार न्यूज के माध्यम से कहा कि अगर कोरोना को मात देना है तो अफवाहों पर ध्यान ना दें. वैक्सीन लें और खुद को सुरक्षित रखें.

 

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही