Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबाद की सीमा पर होगी विशेष जांच, ई-पास से मिलेगा प्रवेश, उल्लंघन करने पर एफआईआर

Advertisement
Advertisement

Dhanbad: वैश्विक महामारी कोरोना की दूसरी लहर में वायरस के संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए आंशिक लॉकडाउन किया गया है. 16 से 27 मई तक लॉकडाउन की अवधि में सभी इंसिडेंट कमांडर अपने क्षेत्र के थाना प्रभारी के सहयोग से विशेष चौकसी रखेंगे. कोरोना से बचने के लिए प्रचार प्रसार के माध्यम से लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाएं. झरिया, गोविंदपुर, बाघमारा, पुराना बाजार के हाट, बाजार, सब्जी मंडियों में पुलिस विशेष गश्त करें. यहां लोगों के बीच दो गज की दूरी सुनिश्चित कराना जरुरी है. गाइडलाइंस का उल्लघंन करने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करें. 16 से 27 मई तक लोगों के अनावश्यक मूवमेंट और घरों से बाहर निकलने पर काबू कर लिया तो कोरोना संक्रमण बहुत हद तक कंट्रोल में आ जाएगा.

सीमावर्ती क्षेत्रों से आवागमन पर रहेगी पैनी नजर

धनबाद उपायुक्त उमा शंकर सिंह ने शुक्रवार को 16 मई से 27 मई तक विस्तारित लॉकडाउन को लेकर सर्किट हाउस स्थित वॉर रूम से आयोजित ऑनलाइन बैठक में सभी इंसिडेंट कमांडरों को जरुरी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि इस अवधि के दौरान बोकारो, गिरिडीह, जामताड़ा जिले की सीमा, चिरकुंडा, मैथन व पंचेत चेक पोस्ट तथा बिहार राज्य से लगने वाली सीमा पर बैरियर लगाकर बिना ई-पास के किसी भी वाहन को जिले में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा. साथ ही यदि किसी निजी वाहन में कोई बीमार व्यक्ति को लेकर जा रहे हैं और उनके पास ई-पास नहीं है तो उन्हें आवागमन की छूट प्रदान करें. वहीं निजी वहान पर सवारी ढोने वाले के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत कार्रवाई करें.

लॉकडाउन के गाइडलाइंस का सख्ती से हो पालन

उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे स्टेशन सहित सभी चेकपोस्ट से जिले में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति को होम कोरेंटिन किया जाएगा. वहीं गुड्स ट्रांसपोर्ट को सीमा पर रोकने की आवश्यकता नहीं है. निजी वाहनों को रोककर उनका पास अवश्य चेक करें. वहीं ऑनलाइन बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक असीम विक्रांत मिंज ने कहा कि, ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण की अधिक चिंता है. इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस सघन गश्त करेगी. इंटरेस्ट स्टेट, इंटर डिस्ट्रिक्ट चेक पोस्ट पर बैरिकेडिंग की जाएगी. झरिया, गोविंदपुर, बाघमारा, पुराना बाजार के हाट, बाजार, सब्जी मंडियों में पुलिस विशेष गश्त करेगी. उपायुक्त ने 16 मई से 27 मई तक लॉकडाउन अवधि को लेकर सभी को विस्तार से बताया और गाइडलाइंस का पालन कराने का निर्देश दिया है.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही