Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

व्‍यवसायी नेपाल पर गोलीबारी मामले में प्राथम‍िकी दर्ज समेत एक साथ पढ़ें रामगढ़ जिले कई अहम खबरें

व्यवसायी नेपाल यादव पर गोलीबारी में प्राथम‍िकी दर्ज

Ramgarh : जिला के प्रसिद्ध कोयला व्यवसायी सह लिफ्टर पर विकास नगर में हुई गोलीबारी मामले में रामगढ़ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस ने नेपाल यादव के निजी चालक के आवेदन पर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने चार अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए एक विशेष टीम पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल में जुट गई है. जानकारी के अनुसार कोयला व्यवसायी सह लिफ्टर नेपाल यादव के निजी चालक राजेंद्र महतो पिता चैता महतो चैनगड्डा निवासी ने रामगढ़ थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है. आवेदन में राजेंद्र महतो ने कहा है कि 10 जनवरी को मालिक नेपाल यादव के आवास बरकाकाना से फॉर्च्यूनर गाड़ी संख्या जेएच 01 ईक्यू 0055 से उनका कार्यालय रामगढ़ करीब 2:00 बजे पहुंचे. इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे चार अपराधियों ने मालिक पर हथियार से हमला कर दिया. जिसमें मालिक नेपाल यादव के पेट को छूते हुए एक गोली निकल गई. हथियार चलाता देख जब गाड़ी से उतरे तबतक अपराधी भाग खड़े हुए .इधर, पुलिस ने रामगढ़ थाना कांड संख्या 14/2023 धारा 324/307/34 भादवी 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है. मामले में रामगढ़ पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं नेपाल यादव से हिरासत में लिए गए युवकों की शिनाख्त करवा रही है.

सीए की फाइनल परीक्षा में प्रियंका कुमारी ने पाई सफलता

झारखंड वैश्य समाज के केंद्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता की भतीजी प्रियंका कुमारी ने सीए की फाइनल परीक्षा में सफलता प्राप्त कर जिले एवं अपने परिजनों का नाम रौशन किया. प्रियंका कुमारी की सफलता पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने खुशी व्यक्त करते हुए उसे शुभकामनाएं दी है. झारखंड वैश्य समाज के केंद्रीय अध्यक्ष नंदकिशोर गुप्ता  की भतीजी एवं दिनेश कुमार गुप्ता की पुत्री प्रियंका कुमारी द्वारा सीए की फाइनल परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर झारखंड सेवा समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें सम्मानित किया. मौके पर झारखंड सेवा समिति के अध्यक्ष अमित कुमार सिन्हा ने प्रियंका कुमारी को बधाई देते हुए कहा प्रियंका ने सीए की फाइनल परीक्षा में सफलता अर्जित कर जिला एवं अपने परिजनों का नाम रौशन किया है. कहा कि प्रियंका की सफलता जिले के लोगों को प्रेरित करने का कार्य करेगी.

श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल रामगढ़ में वार्षिक महोत्सव का आयोजन

रामगढ़ स्थित श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल में वार्षिक महोत्सव मनाया गया. इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम उड़ान की प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला उपायुक्त माधवी मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे, रामगढ़ अनुमंडल पदाधिकारी जावेद हुसैन, डॉ. गुणवंत सिंह मोंगिया (मोंगिया स्टील ग्रुप ऑफ कंपनी) कीर्ति गौरव नामित सदस्य उपस्थित रहे. सर्वप्रथम कार्यक्रम विद्यालय प्रबंधक अध्यक्ष ने अपने भाषण के द्वारा सभा को संबोधित किया. बच्चों ने रंगा-रंग स्वागत गान एवं नृत्य कर सभी का मन मोह लिया. विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों ने अपने सुंदर नृत्य और गायन से लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया. बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को प्रस्तुत कर यह बताया कि हमारी वेशभूषा, हमारी भाषाएं अलग क्यों ना हो पर, हम सब एक हैं. हमारी एकता ही हमारी पहचान है. हम सब भारतवासी हैं.

पांचवें दिन भी न्यायिक कार्यों से अलग रहे अधिवक्ता  

जिला अधिवक्ता संघ रामगढ़ के अधिवक्ता स्टेट बार काउंसिल के निर्देशानुसार पांचवें दिन भी अपने आप को न्यायिक कार्य से अलग रखते हुए किसी भी न्यायालय में उपस्थित नहीं हुए. इस कारण से किसी भी न्यायालय में कोई न्यायिक कार्यों का निष्पादन नहीं हो सका. बताते चलें कि राज्य के अधिवक्ता कोर्ट फीस के अत्यधिक बढ़ोतरी एवं अन्य मांगों को लेकर विगत 6 जनवरी से अपने आप को न्यायिक कार्यों से अलग रखे हुए हैं. स्टेट बार काउंसिल द्वारा 13 जनवरी तक अधिवक्ताओं को न्यायिक कार्यों से अलग रहने का निर्देश द‍िया गया है.

भुरकुंडा पंचायत सचिवालय में हुई यूथ कांग्रेस की बैठक

भुरकुंडा पंचायत सचिवालय में बुधवार को यूथ कांग्रेस की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता युवा कांग्रेस के बड़कागांव विधानसभा अध्यक्ष जयंत तुरी व संचालन शाहजादा तामील ने किया. बैठक में मुख्य रूप से एनसीडीसी के प्रदेश अध्यक्ष मौजूद थे. बैठक में यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो का नारा बुलंद करते हुए प्रखंड के 46 पंचायतों के युवाओं को जोड़ने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. मौके पर जयंत तुरी ने बताया कि आगामी 30 जनवरी को पतरातू डैम में युवा कांग्रेस मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम आयाजित की गई है. जिसमें युवा कार्यकर्ता भारी संख्या में शामिल होंगे. मौके पर शंकर टुडू, अलीमाम, मुख्तार अंसारी, अप्पू, शुभम सिंह, सोनू, धीरज, सिकंदर, चंदन आदि मौजूद थे.

डीडीसी की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय समिति की बैठक

सहकारी समिति एवं पैक्सों को कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराने के तहत बुधवार को उप विकास आयुक्त रामगढ़, नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई. बैठक के दौरान सर्वप्रथम जिला सहकारिता पदाधिकारी रामगढ़ ने उपस्थित सभी अधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि वित्‍तीय वर्ष 2022-23 के लिए कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग अंतर्गत राज्य के विभिन्न प्रखंडों में कृषि कार्य कर नोडल पैक्सों एवं सहकारी समितियों के उत्पादन में बढ़ोतरी करने के ल‍िए कार्यशील पूंजी उपलब्ध कराया जाना है. इस पूंजी का उपयोग वे खाद्य, बीज एवं व्यवसायिक विकास के ल‍िए करेंगे. बैठक के दौरान डीडीसी ने समिति के अन्य सदस्यों के साथ जिले के अलग-अलग प्रखंडों में स्थित पैक्सों व सरकारी समिति के चयन को लेकर विस्तार से चर्चा करने के उपरांत महत्वपूर्ण निर्देश दिए. बैठक के दौरान जिला सांख्यि‍की पदाधिकारी रामगढ़, प्रखंड सहकारिता पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे.

मांडू प्रखंड मुख्यालय के समीप कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन 

मांडू प्रखंड मुख्यालय के समीप कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन क‍िया गया. मांडू प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सागर महतो के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर एवं मंत्री आलमगीर आलम ने विधिवत तरीके से कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया. मौके पर झारखंड प्रदेश प्रभारी ने कहा कि मांडू प्रखंड मुख्यालय एवं वन विभाग कार्यालय, कृषि विज्ञान केंद्र के समीप कांग्रेस कार्यालय खुलने से मांडू प्रखंड में कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी. आने वाले समय में प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो के नेतृत्व में संगठन और भी तेजी से काम करेगी और लोकसभा, विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपना बेहतर प्रदर्शन करेगी .

बढ़ते अपराध को लेकर इंकलाबी नौजवान सभा ने निकाला पैदल मार्च

इंकलाबी नौजवान सभा रामगढ़ के बैनर तले माले कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए सुभाष चौक पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर इंकलाबी नौजवान सभा रामगढ़ एवं भावी रामगढ़ विधानसभा प्रत्याशी कॉमरेड पवन कुमार यादव ने कहा कि रामगढ़ जिले में लगातार आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है. पिछले दिनों रजरप्पा में एक मजदूर नेता की हत्या हुई और फिर छोटकाकाना के व्यवसायी एवं सामाजिक कार्यकर्ता नेपाल यादव के उपर गोली चलाकर जानलेवा हमला किया गया. लेकिन अब तक अपराधी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है, अगर जल्द ही अपराधियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं करेगी तो बड़ा आंदोलन क‍िया जाएगा. कॉमरेड पवन यादव ने कहा कि आरवाई ए इस घटना की कड़ी निंदा करता है.

आश्वासन के बाद रोड सेल समिति का आंदोलन वापस

भुरकुंडा कोलियरी रोड सेल समिति की बैठक बुधवार को भुरकुंडा में हुई. इसकी अध्यक्षता गिरधारी गोप ने की. गिरधारी ने कहा कि समिति के तत्वावधान में 11 जनवरी को अनिश्चतकालीन बंदी की घोषणा की गई थी. जिसके आलोक में भुरकुंडा सीसीएल प्रबंधन ने समिति के साथ बैठक कर मांगों पर सकारात्मक पहल करने की बात कही है. साथ ही समिति को लिखित आश्वासन दिया गया कि 15 फरवरी तक भुरकुंडा रोड सेल चालू कर दिया जायेगा. जिसके बाद समिति ने आंदोलन को वापस ले लिया. कहा गया कि लिखित आश्वासन का प्रबंधन पालन नहीं करेगी तो पुनः आंदोलन की घोषणा की जायेगी. जिसकी सारी जवाबदेही प्रबंधन की होगी.

भुरकुंडा में शुरू हुआ कपड़ा बैंक, गरीबों में हर्ष

पिछले वर्ष की भांति भुरकुंडा थाना चैक के समीप बुधवार को कपड़ा बैंक को जनता की सेवा में पुनः चालू कर दिया गया. ज्ञात हो क‍ि भुरकुंडा की जनता की सेवा में उक्त कपड़ा बैंक प‍िछले ठंड में सफलतापूर्वक संचालित हुआ था. उक्त बैंक से क्षेत्र के कई जरूरतमंदों ने इसका लाभ उठाया था. जनता की मांग और बढ़ती ठंड को देखते हुए कपड़ा बैंक को फिर से विधिवत रूप से शुभारंभ कर जनता की सेवा में समर्पित कर दिया गया. कपड़ा बैंक का उद्घाटन उपप्रमुख बबीता पांडेय, मुखिया अजय पासवान, मुखिया ब्यास पांडेय, कपड़ा बैंक की संस्थापिका अनामिका श्रीवास्तव, समिति के संरक्षक भुनेश्वर मेहता, पूर्व मुखिया प्रदीप मांझी, पंसस सीमा मुखर्जी, आजसू के प्रखंड सचिव विश्वरंजन सिन्हा व सांसद प्रतिनिधि योगेश दांगी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. इसे भी पढ़ें :  अजब-गजब">https://lagatar.in/amazing-four-legged-chicken-the-crowd-gathered-to-see/">अजब-गजब

: चार पैरों वाला मुर्गी का चूजा, देखने के लिए उमड़ी भीड़                  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही