Search

 
 
 

हजारीबाग की दो अहम खबरें पढ़ें एक साथ

 
अवैध आरा मशीन सहित भारी मात्रा में लकड़ियां जब्त Chouparan (Hazaribagh) : गौतम बुद्ध वन्यप्राणी आश्रयणी ने अत्यंत उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र ढोढ़िया-सिकदा के जंगल में छापामारी अभियान चलाकर आरा मशीन और भारी मात्रा में लकड़ियां जब्त की. इसमें एक आरा मशीन सेट, एक ट्रैक्टर का डाला समेत पटरा, लकड़ी का बोटा और डीजल इंजन को जब्त किया गया है. इस संबंध में गौतम बुद्ध वन्यप्राणी आश्रयणी के प्रभारी वनपाल अयूब अंसारी ने बताया कि वन प्राणी प्रमंडल हजारीबाग डीएफओ अविनाश चौधरी के निर्देश पर वन क्षेत्र पदाधिकारी, वन्य प्राणी प्रक्षेत्र कोडरमा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. कार्रवाई में वन प्राणी प्रक्षेत्र कोडरमा के रेंजर रामबाबू कुमार, वनरक्षी राजेंद्र कुमार, वन्यप्राणी प्रक्षेत्र हजारीबाग एवं कोडरमा वन बल की टीम समेत कई वनकर्मी शामिल थे.

हार्ट अटैक से रिटायर्ड लिपिक की मौत

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/11-7-300x200.jpg"

alt="हार्ट अटैक से रिटायर्ड लिपिक की मौत" width="300" height="200" />बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के शीलाडीह निवासी सेवानिवृत्त लिपिक रवींद्र पांडेय की मौत हार्ट अटैक से हो गई. वह हिंदी और संस्कृत के विद्वान थे. क्षेत्र में होने वाले धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराने में अपनी अग्रणी भूमिका निभाते थे. राजनीतिक एवं समाजिक क्षेत्रों में भी उनकी भागीदारी रहती थी. सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली थी. उनके निधन पर विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, जिला परिषद सदस्य प्रेरणा प्रिया, कुमकुम देवी, प्रमुख रेणु देवी, उप प्रमुख सूरजी देवी, बेलकप्पी मुखिया ललिता देवी, शीलाडीह मुखिया निजाम अंसारी, जिप सदस्य चंद्रकांत पांडेय समेत कई लोगों ने शोक जताया. इसे भी पढ़ें : पटना:">https://lagatar.in/patna-lalu-yadav-attacked-pm-modi-held-responsible-for-inflation/">पटना:

लालू यादव ने पीएम मोदी पर बोला हमला, महंगाई के लिए ठहराया जिम्मेदार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही