Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रामगढ़ की दो अहम खबरें पढ़ें एक साथ

Advertisement
Advertisement

बाल विवाह एक अभिशाप : अंबा प्रसाद

 अग्रगति संस्था ने किया कार्यक्रम का आयोजन, लोगों ने ली बाल विवाह को जड़ से समाप्त करने की शपथ

Ramgarh : बच्चों को बाल विवाह एवं सामाजिक ज्ञान के बारे में जानकारी नहीं होती है. इन बच्चों को बाल विवाह के दलदल में धकेल दिया जाता है. उक्त बातें बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने सोमवार को जनता दरबार में कही. इस दौरान कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के सौजन्य से अग्रगति संस्था द्वारा बाल विवाह मुक्त बड़कागांव क्षेत्र के लिए शपथ समारोह आयोजित किया गया था. अंबा प्रसाद ने जनता दरबार में आए सभी लोगों को बाल विवाह को जड़ से समाप्त करने के लिए शपथ भी दिलवाई. उन्होंने कहा कि बाल विवाह में बच्चों को शादी के बाद शारीरिक व मानसिक रूप से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. इनकी पीढ़ी पूरी तरह प्रभावित हो जाती है. हम सभी को समाज को आगे बढ़ाने का संकल्प लेना होगा और समाज में गंदी सोच रखने वाले लोगों के खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी. समाज में बच्चों को अधिकार दिलाने के बारे में सोचना होगा. कम उम्र की बच्ची हाथ में बच्चा लेकर घूमती हुई दिखाई देती है, तो यह देख कर काफी दर्द होता है. संस्था के द्वारा चलाए गए इस अभियान में पीयूष कांति घोष, श्याम सुंदर महतो, अंजनी कुमार, गुड्डू साव, जितेंद्र गोप, प्रीति कुमारी, नागेश्वर कुमार, गौतम शर्मा, रीमा देवी, फूलवंती कुमारी, कविता कुमारी, भगीरथ महतो, भुवनेश्वर महतो, फैजान आदि शामिल थे.

भव्य निशानयात्रा निकली, श्याम बाबा को चढ़ाए 51 ध्वज

  •  छप्पन भोग लगा कर मना श्री श्याम बाबा महोत्सव
  • कमल बगड़िया की टीम ने किया श्याम चौरासी पाठ
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/09/1-109.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> Ramgarh : पटेलनगर भुरकुंडा स्थित श्री अग्रसेन भवन में सोमवार को श्री श्याम बाबा का भव्य महोत्सव मनाया गया. इस दौरान भव्य दरबार सजाया गया था. वहीं, श्रीश्याम बाबा को अखंड ज्योत के साथ छप्पन भोग लगा कर चौरासी का पाठ किया गया. इस महोत्सव में जमशेदपुर से बाबा श्याम का शीश लाया गया था. शीश के स्वागत में पटेल नगर बैंक मोड़ से कार्यक्रम स्थल तक भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई. निशान शोभायात्रा में बाबा श्याम को 51 ध्वज चढ़ाए गए. भजनों की धुन पर मंडल के सभी सदस्य, महिला-पुरुष और बच्चे नाचते-गाते और झूमते चल रहे थे. श्री श्याम महोत्सव का मुख्य समारोह संध्या सात बजे अखंड ज्योत से शुरू हुआ. पंडित सुजीत मिश्रा ने पूरे विधि-विधान के साथ श्री श्याम बाबा के शीश को प्रतिष्ठापित किया. शीश का शृंगार दीपक मेवाड़ और गोपाल शर्मा ने किया. वहीं, पूरे श्री अग्रसेन भवन परिसर को विभिन्न प्रकार के फूलों से सजाया गया था. कार्यक्रम में सुनील अग्रवाल और रेखा ने हवन कर श्री श्याम बाबा की पूजा-अर्चना की. तत्पश्चात, रामगढ़ की कमल बगड़िया की टीम ने गणेश वंदना और श्याम चौरासी का पाठ किया. समारोह में श्री श्याम रसोई का भी आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री श्याम सखा मंडल भुरकुंडा के मीडिया प्रभारी दिनेश राजगढ़िया, हर्ष राजगढ़िया, निर्मल अग्रवाल, टुनटुन शर्मा, विमल रॉय, संजय अग्रवाल, जयकिशन सोनी, रचित अग्रवाल, राकेश, दीपक,नवीन, गोविंदा, सौरभ शर्मा, विनोद शर्मा, रूपेश, दिलीप, विजय, अजय, मनोज शर्मा, श्रवण गोयल, विनोद दुबे, रवि अग्रवाल, कालू शर्मा, लकी अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, खुशबू, शीला व शालू का विशेष योगदान रहा. इसे भी पढ़ें : Weather">https://lagatar.in/weather-alert-chances-of-rain-in-jharkhand-for-next-5-days/">Weather

Alert: झारखंड में अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही